फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dozens of robbing passers thrown into the pit

दर्जनों राहगीरों को लूट गड्ढे में फेंका

Mon, 26 Dec 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 26 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
 Dozens of robbing passers thrown into the pit
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
जिस समय एसएसपी शहर में ऑपरेशन ऑल आउट चला रहे थे, पूरी पुलिस फोर्स वाहनों और संदिग्धों की चेकिंग में लगी हुई थी वहीं शहर के बाहरी हिस्से में राहगीरों को एक एक कर लूटा जा रहा था। थाना क्वार्सी के गांव कोछोड़ के पास बदमाशों ने करीब 20-25 लोगों को लूट लिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बाद में सूचना पर घंटे भर बाद पुलिस पहुंची तो लुटे पिटे लोगों ने अपनी आपबीती बताई। पुलिस का दावा है कि कुछ बदमाशों को हिरासत में भी ले लिया गया है। उन्होंने शराब पीने के लिए वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। 
विज्ञापन

क्वार्सी थानाक्षेत्र के गांव कोछोड़ रोड पर कमालपुर से एक किलोमीटर आगे करीब 10 बदमाशों ने मोर्चा बना लिया। पीड़ितों के मुताबिक जब भी कोई दोपहिया वाहन चालक या राहगीर वहां आता तो उसे टॉर्च दिखाकर रुकने के लिए कहते। ऐसा लगता था कि जैसे वे पुलिस के जवान हों और चेकिंग के लिए लोगों को रुकने के लिए कह रहे हैं। रुकते ही बदमाश उस पर टूट पड़ते और हथियारों के बल पर नगदी, जेवर, बाइक आदि लूट ले लेते थे। इसके बाद लोगों को वहां मौजूद एक गड्ढे में डाल दे रहे थे। यह क्रम करीब एक घंटे तक चला। इस बीच किसी पीड़ित का अपने परिचित से संपर्क हो गया। उसने पूरी बात उसको बता दी। 
विज्ञापन

परिचित ने पुलिस को अवगत करा दिया। इसके बावजूद पुलिस को घटना स्थल पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया। पुलिस के आने की आहट बदमाशों को लग गई और वह मौके से भाग गए। पुलिस को सिर्फ गड्ढे में पड़े पीड़ित मिले। मौके पर एसपी सिटी अतुल कुमार  श्रीवास्तव, थाना प्रभारी क्वार्सी श्री प्रकाश यादव सहित मौके पर आसपास की पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पाकर वहां आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली मारने की दी धमकी
अलीगढ़। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिनके साथ लूट हुई है उनमें दो महिलाएं भी हैं। एक महिला के कुंडल और लर लूट लिए जबकि दूसरी महिला से पाजेब, नगदी लूट ली। पीड़ितों को गड्ढे में डालकर चेतावनी दी कि सिर भी उठाया तो गोली मार दी जाएगी। लुटे पिटे लोग इतने खौफ में थे कि जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने अपने साथ हुई घटना बताने की जगह मौके से चुपचाप चले जाने में बेहतरी समझी। कुछ बचे पीड़ितों ने पुलिस को घटना की बयान की। 

सभी पीड़ित एक ही  गांव के  
सभी पीड़ित कोछोड़ गांव के रहने वाले हैं। इस गांव के अजेंद्र चौहान से 11,400 रुपये, देवी राम से 500 रुपये, ललित से 650 रुपये, उदयवीर से 1500 रुपये, इंद्रवीर से 1200 रुपये लूटे गए हैं। अन्य लोग पुलिस को बिना बयान दिए ही चले गए, इसलिए उनसे लूटे गए रुपयों की जानकारी नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed