{"_id":"538403991391f80350f1a8cc1daab2d6","slug":"deputy-collector-of-the-investigation-into-the-assault-began-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी कलेक्टर से अभद्रता मारपीट प्रकरण में जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्टी कलेक्टर से अभद्रता मारपीट प्रकरण में जांच शुरू
अलीगढ़।
Updated Fri, 19 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को सिंगर बादशाह खान नाइट के दौरान एसएलएओ अनिल कुमार त्रिपाठी की एसओ गांधी पार्क अमित यादव से पास को लेकर तकरार हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने न केवल उनसे गालीगलौज करते हुए अभद्रता की, बल्कि एक एसआई ने तो सभी हदें पार करते हुए उन्हें लात भी मारी। पीड़ित एसएलएओ ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ शो देखने गया था। मेरे व पत्नी दोनों के पास अलग-अलग दो वीआईपी पास थे। अंदर जाने के दौरान वह तो आगे निकल गए, लेकिन पत्नी को एसओ ने रोक लिया। जब मैंने अपने पद का हवाला देते हुए गले में पड़ा जोनल मजिस्ट्रेट का कार्ड दिखाया तो एसओ भड़क गए।
उन्होंने न केवल दोनों पास फाड़कर फेंक दिये, बल्कि विरोध करने पर अपशब्द भी कहे। जब मैने एसएसपी से शिकायत की बात कही तो वे अभद्रता पर उतर आए। वहां मौजूद कोतवाली के एसआई मो.अकरम ने तो उन्हें लात भी मारी।
इस मामले में एसएलएओ ने गुरुवार को एसएसपी जे.रविंदर गौड़ से मुलाकात की और आरोपी एसओ गांधी पार्क अमित यादव एवं एसआई कोतवाली मो. अकरम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी है। एसएसपी ने एफआईआर के बजाय एसपी सिटी से जांच का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया। डीएम डा.बलकार सिंह से शिकायत करने पर उन्होंने मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी है।