फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Delhi builder burnt to death with car after killing

दिल्ली के बिल्डर को हत्या के बाद कार सहित जलाया

Sun, 12 Nov 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 12 Nov 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Delhi builder burnt to death with car after killing
जली कार को देखते एसएसपी व अन्य पुिलस अिधकारी। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के ओखला इलाके से यहां तगादे पर आए बिल्डर को शुक्रवार आधी रात के बाद पनेठी-साधु आश्रम लिंक रोड पर स्कोडा कार सहित जला दिया गया। बिल्डर की पहले रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई। फिर पेट्रोल छिड़क कर लाश सहित कार को आग के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन


शनिवार करीब साढ़े छह बजे सड़क पर दौड़ लगा रहे युवाओं ने जब जलती हुई कार देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव बुरी तरह जल चुका था। कार नंबर के आधार पर दोपहर बाद बिल्डर की पहचान हो गई। वाकये के अनुसार सुबह सड़क पर दौड़ लगा रहे युवाओं ने जब पनैठी पुलिस चौकी से करीब सवा किलोमीटर दूरी पर गांव अलहदादपुर के पास जलती हुई कार और उसमें जला हुआ धड़ देखा तो ग्राम प्रधान पति अर्जुन सिंह भोलू के माध्यम से इलाका पुलिस को सूचना दी गई।  
विज्ञापन


दूसरी पत्नी से चल रहा था विवाद 
पुलिस के अनुसार रिजवान की पहली पत्नी नाजरीन से संपर्क हुआ। उसने बताया कि उसके पति बिल्डर और बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर थे। वह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर से यह कहकर निकले थे कि किसी फिरोज से डेढ़ लाख रुपये तगादे के लेने जाने अलीगढ़ जा रहा हूं। इसके बाद रात 12 बजे उसने अपनी तबियत खराब होने की बात कहते हुए कहा कि उसका सिर घूम रहा है। उसे खुद नहीं पता कि वह किस रास्ते पर जा रहा है। इसके बाद आखिरी एसएमएस दो बजे उसकी पत्नी के फोन पर आया जिसमें उसने सुबह आने की बात कही। इसके बाद रिजवान का फोन स्विच ऑफ हो गया। इस पर नाजरीन ने ओखला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। नाजरीन के अनुसार रिजवान ने दो शादियां की थीं। दूसरी पत्नी से विवाद के चलते रिजवान पर मुकदमा दर्ज हुआ था और वह छह माह के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल भी गया था। इसी 26 अक्तूबर को रिहा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed