{"_id":"5c841d57bdec22145d382666","slug":"death-three-dead-including-father-in-law-son-s-condition-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे: ससुर-पुत्रवधू समेत तीन की मौत, पुत्र की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे: ससुर-पुत्रवधू समेत तीन की मौत, पुत्र की हालत गंभीर
Sun, 10 Mar 2019 01:50 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
सुड़ियाल में ससुर-पुत्रवधू की मौत पर रोती-बिलखतीं परिवार की महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवां थाना क्षेत्र के गांव सुड़ियाल में शुक्रवार शादी वाले घर में दो हादसों ने बड़ा दर्द दे दिया। एक के बाद एक दो हादसों में ससुर और पुत्रवधू की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इसी हादसे में शिकार हुए एक साइकिल सवार की भी जान चली गई है। शादी वाले घर में शहनाई की खुशियां चीत्कार में बदल गईं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
सुड़ियाल निवासी शिशुपाल की दो बेटियों की शुक्रवार को बरात आई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे बरात चढ़त के समय शिशुपाल के भाई कैलाश (50) पुत्र डंबर सिंह अपने घर से भाई शिशुपाल के घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। शादी में कैलाश के दोनों बेटे सतेंद्र और कृष्ण कुमार भी परिवार के साथ हैदराबाद से आए थे।
पिता के घायल होने पर सतेंद्र अपनी भाभी लक्ष्मी (30) पत्नी कृष्ण कुमार को बाइक से लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। वह धौर्रा माफी माइनर में पहुंचे थे तभी एक साइकिल सवार ने सड़क क्रास की। इससे साइकिल से बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही लक्ष्मी देवी उछलकर नाले में जा गिरीं और सतेंद्र व साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने लक्ष्मी देवी को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि सतेंद्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। कुछ देर बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कैलाश और हादसे में घायल साइकिल सवार की भी मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर जवां पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
आलू से भरा ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत
गांव बरका से कुत्ते को बचाने के प्रयास में आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे 35 वर्षीय किसान की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से जाम लग गया। परिजन जीवित होने की उम्मीद में युवक को अलीगढ़ ले गए थे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार राजू पुत्र बीरी सिंह निवासी गांव बरका शनिवार की देर शाम अपने ताऊ के खेत से ट्रैक्टर में आलू लेकर खैर स्थित कोल्ड स्टोर में भंडारित करने जा रहे थे।
सोमना रोड स्थित उदयगढ़ी के पास रास्ते में कुत्ते को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इससे राजू ट्रैक्टर के नीचे आ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के जरिए करीब आधा घंटे बाद कड़ी मशक्कत कर राजू को नीचे बाहर निकाला। परिजन उन्हें अलीगढ़ ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। राजू अपने बड़े भाई और पिता के साथ खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। छह माह पहले राजू की पत्नी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अपने मासूम दो पुत्र व एक पुत्री को राजू ही पाल रहे थे। हादसे से परिवार सदमे में है।
सड़कों पर हुए हादसों में पांच घायल
हाईवे पर दो स्थानों पर अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए हैं। इसमें छर्रा के सकीपुर निवासी बनवारी लाल नोएडा में किसी कंपनी में काम करते हैं। वह अपने घर जा रहे थे। कन्होई कट के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी थी जिसमें बनवारी लाल, बाइक सवार सुशील, संजय निवासी सारसौल अलीगढ़ घायल हो गए।
इलाज के लिए पीआरवी 741 ने भर्ती करा दिया। कटरा मोड़ के पास हुए हादसे में खुर्जा की ओर से आ रही कार में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार गाजियाबाद निवासी सतेंद्र जैन व उनके साथी मोहित घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।