दिनदहाड़े एएमयू छात्र को गोली मारी, घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के मुताबिक थाना सिविल लाइन के अनूपशहर रोड पर एक ढाबे पर एएमयू के छात्रों का बैठना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा आदि करना सामान्य बात है। एएमयू के छात्र यासिर्र पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन बिजनेस फाइनेंस के छात्र हैं और मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं। वह शहर में रहते हैं।
छात्र नेता अदनान आमिर ने बताया कि वह सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे सुलेमान हाल के बाहर अर्शी के ढाबे पर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान हमलावर दो बाइकों पर सवार होकर आए और यासिर से कहा कि तू बड़ा नेता बनता है। इसके बाद यासिर को निशाना बनाते हुए तमंचे से गोली मार दी। गोली यासिर के पैर में आर पार निकल गयी।
ढाबा कल्चर का मुद्दा उठा, प्राक्टर मौके पर नहीं पहुंचे
इसके बाद दूसरी गोली मारने वाले थे लेकिन ऐसा कर नहीं पाए। इसके बाद घायल यासिर को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। यहां पर जेएन मेडिकल कालेज के कैजुअलिटी मेडिकल आफिसर डॉ. इरशाद ने बताया कि यासिर के पैर में गोली लगी थी। इनका उपचार किया गया। अब यह ठीक हैं। जिला प्रशासन और इंतजामिया के भी लोग यहां पर आ गए। यासिर की हालत अब खतरे से बाहर है।
ढाबे पर हुए गोली कांड के बाद एक बार फिर से एएमयू में ढाबा कल्चर और प्राक्टर टीम की बात उठने लगी है। एएमयू के आसपास बहुत से ढाबे हैं। जिन पर एएमयू छात्र बैठते हैं। कई बार इस ढाबा कल्चर को समाप्त करने की बात भी उठी है लेकिन ऐसा हो नहीं सका है। घटना के बाद छात्र नेता अदनान आमिर ने कहा कि एएमयू प्राक्टर मौके पर नहीं आए। यह छात्रों को सुरक्षा का अहसास देने में नाकाम रहे हैं। इन्हें हटा देना चाहिए।
एएमयू में हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल रहे आरोपी
पुलिस को यासिर अहमद की ओर से दी गई तहरीर में पांच लोगों के नाम लिखकर उन पर गोली मारने का आरोप लगाया है। इसमें से एक अनूपशहर रोड स्थित एक निजी कालेज का पूर्व छात्र है। एक आरोपी धौर्रा का रहने वाला है। तहरीर में कहा गया है कि आरोपी हत्या और हत्या के प्रयास करने जैसे मुकदमों में पहले से ही आरोपी हैं। इसके साथ ही एएमयू में हुए दोहरे हत्याकांड में भी शामिल रहे हैं।