{"_id":"59e11cf94f1c1bec538b7593","slug":"daughter-of-love-love-jehad-a-young-man-drooped","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोरीनगर में मचा लव जेहाद का शोर, एक युवक दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोरीनगर में मचा लव जेहाद का शोर, एक युवक दबोचा
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
डोरीनगर में मचा लव जेहाद का शोर, एक युवक दबोचा
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरीनगर इलाके में शुक्रवार शाम लव जेहाद का शोर मचने पर हंगामा हो गया। भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भाग गए। मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा भी कूद गई है, जिसके सदस्य अशोक पांडेय ने पुलिस तक बात पहुंचाई है। पुलिस भी लव जेहाद की आशंका से सतर्क हो गई है।
हरिशंकर शर्मा निवासी डोरीनगर ने बताया है कि उसके घर के सामने एक मकान है। जिसमें पिछले तीन महीनों से कुछ संदिग्ध युवकों का आना-जाना लगा है। इनमें से एक का नाम सलमान बताया जाता है, जो सभी को अपना नाम शिवा बताता है। शुक्रवार शाम पांच बजे एनसीसी की तरह की वर्दी पहने हुए एक युवक आया, उसने अपना नाम इलियास बताया। ये युवक खुद को एक सुरक्षा एजेंसी से जुड़ा हुआ भी कह रहा था। इसके साथ सलमान और जुनैद नाम के युवक भी थे।
मकान में डेढ़ घंटे तक ठहरने के बाद ये सभी चल दिए। आरोप है कि वापस जाते वक्त इन तीनों ने राह चलती महिलाओं से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी की। लव जेहाद के मामले का शोर होने पर मोहल्ले वालों ने तीनों को पकड़ लिया। अफरातफरी के माहौल में जुनैद और सलमान तो भाग गए, लेकिन इलियास को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। हरिशंकर ने गांधीपार्क थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना था कि जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।