{"_id":"1e702e99896ab76cd1f8a3ff148c18c8","slug":"comment-on-female-constable-public-beat-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही पर कमेंट शराबी को दबोचकर धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सिपाही पर कमेंट शराबी को दबोचकर धुना
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
महानगर के मालगोदाम तिराहे पर बुधवार देर रात करीब सवा दस बजे उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब शक्ति मोबाइल पर मौजूद महिला सिपाही पर एक शराबी ने कमेंट कर दिया। बस लोगों की मदद से इस शराबी को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पहले तो जमकर पीटा गया। बाद में उसे जीप के माध्यम से थाने भिजवा दिया गया।
वाकया कुछ इस तरह हुआ कि महानगर में महिला सुरक्षा को लेकर ड्यूटी देने वाली शक्ति मोबाइल रोजाना की तरह रात दस बजे से अपने ड्यूटी स्थल मालगोदाम तिराहे पर खड़ी थी।
तभी सवा दस बजे करीब जीप में सवार महिला कांस्टेबल से एक शराबी युवक ने कमेंट कर दिया। बस इसी बात पर वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन रेलवे रोड पर दौड़ाकर पब्लिक की मदद से आरोपी को पकड़ा गया। बाद में उसे जमकर पीटा गया। इसके बाद उसे थाने भेज दिया गया। इस दौरान काफी भीड़ रही। बाद में मामला शांत हो गया।