{"_id":"584c5e224f1c1be15944c0a7","slug":"columbia-had-a-year-ago-priya","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल पहले ही कोलंबिया गई थीं प्रिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साल पहले ही कोलंबिया गई थीं प्रिया
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sun, 11 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
एक साल पहले ही कोलंबिया गई थीं प्रिया
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के धनीपुर प्रभात नगर निवासी कोलंबिया में सेवारत सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी प्रिया पचौरी की ससुराल और हाथरस निवासी मायका पक्ष एक-एक पल प्रिया की लाश का इंतजार कर रहे हैं। प्रिया दिसंबर 2015 में एक पखवाड़े के लिए अकेली आई थीं। इसके बाद उनका दोनों परिवारों को इंतजार ही रहा। अब एक साल बाद दिसंबर माह में उनकी मौत की खबर ने दोनों परिवारों के पैरों तले जमीन खिसका दी। परिजनों से हुई वार्ता के बाद संकेत हैं कि बुधवार को प्रिया का शव यहां आ सकेगा।
बता दें कि सौरभ पचौरी कोलंबिया में वर्ष 2014 से निजी कंपनी में सेवारत हैं। वह वहीं प्रिया के साथ रह रहे थे। 8 दिसंबर की सुबह एक एक्सीडेंट में वहां प्रिया की मौत हो गई। पास में ही रहने वाले सौरभ के ताऊ के बेटे आशू पचौरी ने यह दुखद खबर जब प्रभात नगर में सौरभ के पिता दिनेश पचौरी आदि को दी तो वह हिल गए।
बाद में यह खबर हाथरस में प्रिया के मायके में दी गई। सौरभ के परिजनों ने बताया कि प्रिया के शव को बुधवार तक यहां लाने के प्रयास हो रहे हैं। ऐसे संकेत आशू आदि ने बातचीत में दिए हैं। बता दें कि फाइनेंसर दिनेश पचौरी के दो बेटों में बड़े सौरभ कोलंबिया यूएस में रहते हैं। उनकी पत्नी प्रिया मूल रूप से हाथरस के पॉलीटेक्निक संस्थान के पीछे की कॉलोनी की रहने वाली थीं। वह अपने मां-बाप की इकलौती बेटी थीं, उनका एक भाई और है।