फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Collision on firing kiosks .. firing-stone

अलीगढ़ः खोखा लगाने पर टकराव..फायरिंग-पथराव

Thu, 12 Nov 2020 08:48 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 12 Nov 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Collision on firing kiosks .. firing-stone
नगला पटवारी में बेटे की पिटाई होने की जानकारी देती महिला। - फोटो : Rupesh
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में बृहस्पतिवार दोपहर खोखा लगाने के विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान मारपीट के बीच जबरदस्त पथराव व हवाई फायरिंग भी की गई। इस दौरान एक पक्ष ने जाम लगाने की कोशिश की और पुलिस के सामने भी मारपीट की। बाद में काफी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद से इलाके में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन



क्वार्सी के ही मौलाना आजाद नगर निवासी अकरम की नगला पटवारी में प्रिंटिंग प्रेस है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अकरम अपनी प्रेस के बाहर नाले पर खोखा लगवा रहा था। इसका वहीं रहने वाले एएमयू में बतौर गार्ड कार्यरत नसरुद्दीन ने विरोध किया। इसी पर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद अकरम पक्ष के लोग एकत्रित होकर आ गए और उधर से नसरुद्दीन पक्ष के लोग भी एकत्रित हो गए। इस दौरान मारपीट के बीच कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन



अकरम पक्ष के शमीर ने हाथ में तमंचा लेकर हवाई फायरिंग भी की, जिसकी यह हरकत वीडियो में कैद हो गई। इस मारपीट में शमीम के सिर में चोट आ गई, जिसके बाद इस पक्ष ने शमीम को चारपाई पर लिटाकर बरौली रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान लैपर्ड के आने पर भी आपस में मारपीट होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में थाने से पुलिस के साथ इंस्पेक्टर छोटेलाल के पहुंचने पर वहां स्थिति सामान्य हुई। सड़क से भीड़ हटाई गई। इस दौरान नोकझोंक के हालात बने। मगर पुलिस के तल्ख तेवरों पर सब सामान्य हुआ। बाद में आठ लोग हिरासत में लिए हैं। जिनमें अकरम, कमालुद्दीन, अरमान, अजरुद्दीन, शमीर, समीर, नसरुद्दीन व अफर शामिल हैं।



वहीं कुल एक दर्जन लोगों पर पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें नसीरुद्दीन पर अपनी लाइसेंसी बंदूक भी है। उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी पुलिस स्तर से शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed