फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   child murder at Beswan

बेसवां में बच्ची की हत्या, बलि का आराोप

Sun, 25 Oct 2015 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ इगलास
अमर उजाला ब्यूरो/ इगलास Updated Sun, 25 Oct 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
child murder at Beswan
बेसवां निवासी दलित विनोद के चार बच्चों में तीसरे नंबर की दो वर्षीय बेटी मोहिनी शुक्रवार दुपहर घर के बाहर खेलते समय गायब हो गई थी। तभी से उसे तलाशा जा रहा था। शनिवार सुबह पड़ोसी श्रीकिशन के घर पर शक गहराया।
विज्ञापन

इस सूचना पर सीओ बिजयेंद्र द्विवेद्वी, इंस्पेक्टर संजीव चौहान पहुंच गए।  विनोद के शक के आधार पर श्रीकिशन के घर की तलाशी ली गई तो शव बरामद हो गया। उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। हां, नाक से खून बहता मिला और गला दबाने जैसे निशान जरूर थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ-साथ श्रीकिशन, उसकी पत्नी राखी, श्रीकिशन के बड़े भाई धर्म सिंह को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस तीनों को लेकर घर से बाहर निकली तो उन्हें गुस्साई भीड़ ने पकड़कर पीट दिया। पुलिस उन्हें किसी तरह बचाकर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में विनोद ने तीनों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। पोस्टमार्टम में बच्ची की मौत दम घुटने से होना पाया है। इससे साफ है कि उसकी मुंह दबाकर हत्या की गई है।

इंस्पेक्टर संजीव चौहान का कहना है कि यह घटना बलि या तंत्र-मंत्र से जुड़ी कतई नहीं है। मामले की जांच व आरोपियों से पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि श्रीकिशन की पड़ोसी विनोद से बनती नहीं थी। इसी के चलते अब तक श्रीकिशन की दो पूर्व पत्नियां भी विनोद के परिवार की महिलाओं के झगड़ों से आजिज आकर चली गईं। श्रीकिशन ने यह तीसरी शादी की। इससे भी विनोद के परिवार की महिलाएं झगड़ा करती थीं। इसी झगड़े की रंजिश में बच्ची को मारा गया है। बाकी पोस्टमार्टम में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed