{"_id":"5ced9506bdec2207073c605e","slug":"child-committed-suicide-after-quallering-with-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से झगड़ा होने पर फंदे पर झूला मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहन से झगड़ा होने पर फंदे पर झूला मासूम, मौत
Wed, 29 May 2019 01:42 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 29 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
देवेश का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रोध और अवसाद के कारण हो रही आत्महत्याओं का असर अब मासूमों को भी अपने फंदे पर जकड़ने लगा है। नया मामला इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव अहल्दा का सामने आया है जहां बहन से झगड़ा होने पर महज नौ साल के मासूम ने मंगलवार सुबह फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे पहले खैर, जट्टारी क्षेत्रों में भी मासूमों के फांसी लगाने के मामले सामने आ चुके हैं।
जिस बहन से मृत मासूम का झगड़ा हुआ था उसकी उम्र भी महज 11 वर्ष की है। अहल्दा गांव निवासी बनवारीलाल के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। मंगलवार की सुबह छोटे बेटे देवेश (9) व बेटी डौली (11) के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। कोतवाली पुलिस के अनुसार इस कहासुनी के बाद ही देवेश ने कमरा अंदर से बंद कर आलमारी में लगे बोल्ट पर दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी होते ही परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और मासूम को इलाज के लिए बेसवां ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल अनिल कुमार के अनुसार मृतक के ताऊ रामगोपाल ने कानूनी कार्रवाई न कराने का प्रार्थनापत्र दिया जिस पर पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।