फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Caught smuggling turtles, price 50 thousand

तस्करी के कछुए पकड़े, कीमत 50 हजार

Tue, 18 Sep 2018 01:30 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 18 Sep 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Caught smuggling turtles, price 50 thousand
तस्करी के कछुए पकड़े, कीमत 50 हजार - फोटो : Dig Vishal
 दिल्ली से हावड़ा जा रही कालका एक्सप्रेस में  सोमवार को जीआरपी ने तस्करी करके ले जाए जा रहे कछुए पकड़ लिए। जबकि तस्कर फरार हो गए। पकड़े गए कछुओं की कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है। कछुओं को वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह को सुबह सूचना मिली कि हावड़ा जा रही कालका एक्सप्रेस में एक पोटली लावारिस अवस्था में पड़ी हुई है। इसमें विस्फोटक पदार्थ हो सकता है। सूचना पर अलीगढ़ जीआरपी सक्रिय हो गई। ट्रेुन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रुकते ही संबंधित बोगी को चारों ओर से घेर लिया गया।
विज्ञापन


सभी यात्रियों को बोगी से बाहर किया। इसके बाद मथुरा से बुलाए गए बम स्क्वायड को बोगी के अंदर भेजा गया। दस्ते ने पोटली को बाहर निकाला और पोटली का पहले स्कैन किया गया। स्कैन के दौरान पोटली के हिलती जुलती चीज दिखाई दी। साथ ही थर्मल इमेजिंग से पता चला कि कोई गर्म खून का जीव है। इसके बाद ही पोटली को खोला गया तो पाया कि उसमें दुर्लभ प्रजाति के कछुये हैं। ऐसे करीब 50 कछुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


49 कछुए बेबी टारटोइज के नाम से जाने जाते हैं। एक कछुआ बेबी स्टार के नाम से जाना जाता है। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेंजर अशोक कुमार निमेष के नेतृत्व में वन विभाग की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची और कुछओं को अपने कब्जे में लिया। रेंजर अशोक कुमार निमेष ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति के कछुए समुद्र में पाए जाते हैं।


इन कछुओं की शारीरिक बनावट इनके शरीर के बढ़ने के साथ साथ बदलती जाती है। इसलिए इन्हें बेबी स्टार कहा जाता है। इनके जिस्म पर सितारे बने होते हैं। इनका उपयोग अधिकतर बड़े एक्वेरियम में किया जाता है। इनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये से अधिक है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अशोक कुमार निमेष ने बताया कि सभी कछुओं को शेखा झील में छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed