फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car shoe breaks a bag full of 8 lakh rupees

कार का शीशा तोड़ 8 लाख रुपयों से भरा बैग उड़ाया

Sun, 16 Jun 2019 02:23 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 16 Jun 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Car shoe breaks a bag full of 8 lakh rupees
पुलिस को जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : Dig Vishal
एक गेहूं कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर शनिवार दोपहर आठ लाख रुपयों से भरा बैग टप्पेबाजों ने पार कर दिया। कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार पुत्र सत्येंद्र निवासी निधौली, हरदुआगंज का गेहूं का कारोबार है। वह किसानों से गेहूं खरीदकर विभिन्न कंपनियों को बेचते हैं।
विज्ञापन


 कृष्ण कुमार के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1:41 बजे वह रामघाट रोड स्थित एक बैंक शाखा से आठ लाख रुपये निकालकर लाए थे। कार चालक की सीट के  पीछे वाली सीट के नीचे बैग रख दिया था। इसके बाद गाड़ी की सर्विस कराने जीटी रोड स्थित आरटीओ दफ्तर के पास गए थे। यहां वह शोरूम में सर्विस संबंधी जानकारी लेने चले गए। इस दौरान चालक भी गाड़ी से थोड़ा दूर छांव में खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही मिनट में लौटे कृष्ण कुमार ने देखा कि कार की पिछली सीट का शीशा टूटा पड़ा था। पैसों से भरा बैग भी गायब था। कृष्ण कुमार के अनुसार, किसी टप्पेबाज ने कार का शीशा तोड़ पैसों से भरा बैग पार कर दिया है। मामले में बन्नादेवी पुलिस को तहरीर दे दी है। बन्नादेवी थाना इंस्पेक्टर अरुणा राय के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। टप्पेबाज की जल्द ही तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed