फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bus collides with a tractor, two die

बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत

Wed, 12 Apr 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 12 Apr 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाइवे (एनएच91) में भरतरी चौकी के सामने मंगलवार की तड़के एटा डिपो की बस ने आगे चल रहे गेहूं से भरे ट्रैक्टर-ट्रौला में टक्कर मार दी जिसमें रोडवेज बस के परिचालक समेत दो की मौत हो गयी और करीब छह यात्री चुटैल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


 तड़के करीब साढे़ चार बजे एटा डिपो की बस दिल्ली से एटा जा रही थी। रास्ते में बस जैसे ही गभाना में भरतरी पुलिस चौकी के पास से गुजरी वैसे ही आगे चल रहे गेहूं से भरे ट्रैक्टर ट्रौला में टकरा गई। हादसा होते ही बस में बैठी सवारियों के बीच में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना देने के साथ ही बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया। हादसे में परिचालक रेखेंद्र पुत्र जगदीश निवासी जायमई थाना सिरसागंज फीरोजाबाद, विकास पुत्र महेश निवासी चांदपुर थाना अकरावाद, जनमेद निवासी थाना जैथरा एटा समेत करीब नौ यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजीव यादव पुलिस बल और टोल प्लाजा की रिलीफ टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टरों ने रेखेन्द्र (35) व विकास (22) को मृत घोषित कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। इसके बाद पुलिस ने टोल प्लाजा की रिलीफ टीम की मदद से हाइवे पर बीचोंबीच फंसी रोडवेज बस को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed