फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bullies held PRV and Leopard personnel hostage

दबंगों ने पीआरवी और लैपर्ड कर्मियों को बंधक बनाया

Fri, 12 Jun 2020 11:50 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 12 Jun 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रनिहाल में अवैध कब्जे की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी और लैपर्ड कर्मियों को दबंगों ने बंधक बनाया। लैपर्ड की बाइक की लाइट तोड़ी। सूचना पर पुलिस बल के पहुंचने से पहले ही दबंग भाग गए। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन



दर्ज रिपोर्ट में उल्लेख है कि गांव रनिहाल में मोहन, राहुल, शेर सिंह पुत्र लीलाधर, रजनी पत्नी मोहन व रीता पत्नी शेर सिंह अपने प्लाट की चारदीवारी करने के दौरान रास्ते की तीन फुट जगह को अवैध रुप से कब्जाने लगे थे, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने उक्त से कब्जा न करने को कहा तो वे नहीं माने, तथा प्रधान से गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने पीआरवी को सूचना दी। जिस पर पीआरवी कर्मी हेड कांस्टेबिल लालाराम, चालक सुनील कुमार व लैपर्डकर्मी हेड कांस्टेबिल मुनेश्वर दयाल व सिपाही नरेश भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने एक राय होकर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हमला कर पुलिस पार्टी को घेर कर प्लांट में बंधक बना लिया तथा बाइक की लाइट तोड़ डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस पार्टी के बंधक बनाए जाने की सूचना से थाने में हड़कंप मच गया, सूचना पर तत्काल एसआई सतीश कुमार, सिपाही जितेंद्र कुमार, जितेंद्र मलिक व महिला सिपाही सोनिया व मोहिनी को लेकर मौके पर पहुंच गए उधर थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी मय हमराह सिपाही आनंद कुमार व अमित कुमार के साथ पहुंच गए।



भारी संख्या में पुलिस बल को आता देख आरोपी भाग हुए। पुलिस ने घायल कर्मी चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिए तथा आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed