फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Break the glasses of cars parked outside the house in Golden Jubilee city

स्वर्ण जयंती नगर में घर के बाहर खड़ी कारों के शीशे तोड़े

Sun, 28 Apr 2019 02:11 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 28 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Break the glasses of cars parked outside the house in Golden Jubilee city
कार के टूटे शीशे - फोटो : Rupesh
थाना क्वार्सी क्षेत्र की पॉश कालोनी स्वर्ण जयंती नगर में शुक्रवार-शनिवार की रात को एक्टिवा सवार दो युवकों ने घरों के बाहर खड़ी आधा दर्जन कार के शीशे तोड़ दिए। लोगों की इसकी जानकारी सुबह हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


एक मकान स्वामी के यहां लगे सीसी टीवी कैमरे में कार के शीशे तोड़ने वाले एक्टिवा सवार युवक की तस्वीर भी कैद हो गई। लोगों ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तथा तहरीर दी है।
विज्ञापन


स्वर्ण जयंती नगर निवासी आचार्य अशोक वैदिक, विनोद, अशोक चौधरी, कमलेश राजपूत, मूलचंद ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात को उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। रात 12.15 बजे के करीब एक्टिवा सवार दो युवक आए और कारों के शीशे तोड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की यह कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी कारों को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है और इसकी सूचना पुलिस को दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस ने क्षेत्र में गश्त नहीं बढ़ाई। इसी का नतीजा है कि क्षेत्र में असमाजिक तत्व सक्रिय हैं।


उन्होंने बताया कि कार के शीशे तोड़ने वाले युवकों की तस्वीर पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर एक्टिवा सवार युवकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed