फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brawley fire in a pile of gunpowder , five Scorched

बरौली में बारूद के ढेर में लगी आग, पांच झुलसे

Thu, 17 Mar 2016 01:50 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Thu, 17 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Brawley fire in a pile of gunpowder , five Scorched
विस्फोट से उड़ी मकान की छत - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
बुधवार को बरौली में चिन्गारी से बारूद के ढेर में आग लग गई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कस्बे के जाहिद पुत्र जफ रूद्दीन आतिशबाजी का काम करता है। उसने अपने मकान में ही बारूद का गोदाम बना रखा है। वह जंगल में बारूद बना करके उसे गोदाम में एकत्रित करता है। बुधवार को सुबह करीब 8 बजे वह गोदाम में निर्माण कार्य कराने के लिए गोदाम को खाली कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ मजदूर भी वहां काम कर रहे थे। बताते हैं कि मजदूरों ने बीड़ी जलायी तो किसी तरह से उसकी चिंगारी बारूद के ढेर तक पहुंच गई। जिससे बारूद में आग लग गई। चूंकि आग बारूद में लगी थी इसलिए एक के बाद एक धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज दूर तक तक सुनाई दी। धमाकों से मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारूद के गोले इस तरह से चल रहे थे कि पड़ोस के मकान भी दहल गए और उनमें काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि सामने रखा गैस सिलण्डर नहीं फटा वरना हादसा और भी बड़ा हो सकता था। धमाकों की आवाज सुन बरौली के हजारों लोग दुर्घटना स्थल की तरफ भागने लगे।

अग्निकांड की सूचना किसी ने एसओ जवाँ छोटेलाल को दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और अन्दर फंसे हुये लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस ने 108 पर सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया लेकिन एंबुलेंस एक घंटे बाद पहुंची। तब तक घायलों को निजी वाहनों से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा जा चुका था।


हादसे में छोटू पुत्र जुम्मन खां, शौकत पुत्र बजीर खां, साबिर पुत्र सुल्तान खां, जाहिद पुत्र जफरूद्दीन, गोलू पुत्र जाहिद उम्र 4 वर्ष झुलस गए। जिसमें छोटू व शौकत की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना पर सीओ तृतीय भी मौके पर पहुंच गए। एसओ छोटेलाल ने बताया कि जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उसके लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed