फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Blackmailing sexually abused sex

ब्लैकमेल कर शिक्षक करता रहा यौन शोषण

Sat, 27 May 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 27 May 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से एक निजी डिग्री कालेज का शिक्षक चार साल तक अवैध संबंध बनाए रहा। युवती गर्भवती हो गई, तो उसने किनारा कर लिया। परिजनों को पता चला तो कुंआरी बेटी का जबरन गर्भपात कराने में जुट गए। 
विज्ञापन

युवती अपने बच्चे को खोना नहीं चाहती बल्कि शादीशुदा शिक्षक से ही शादी कर बच्चे को पिता का नाम देना चाहती है, इसलिए उसने एसएसपी से मिलकर फरियाद लगाई। शुक्रवार को युवती की ओर से थाने में आरोपी शिक्षक पर यौन शोषण और अपने ही पिता, भाई एवं तीन ममेरे भाइयों पर गर्भपात के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। देर शाम पुलिस ने आरोपी शिक्ष्‍ाक पूरनचंद समेत पिता, भाई, तीन ममेरे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

 यह युवती वर्ष 2013-14 में निजी डिग्री कालेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी, तभी स्नातक में नंबर बढ़ाने के नाम पर आरोपी शिक्षक ने उसे अपने घर बुलाया था। युवती के अनुसार शिक्षक अंदर कमरे से दो गिलास में कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक पीकर वह बेहोश हो गई तो उसके साथ बलात्कार किया। वीडियो क्लिप बना ली, जिसे दिखाकर ब्लैक मेल करने लगा। बाद में कालेज में नौकरी दिलाने समेत कई तरह के लालच देकर संबंध बनाता रहा। शादी का भी वादा करता रहा। कुछ समय दिल्ली में भी रखा। अब वह गर्भवती है। उसके पिता, भाई, ममेरे भाई दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय अलीगढ़ ले गए थे, जहां चिकित्सक ने गर्भपात से जान का खतरा भी बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed