फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bikers sack to jwellers

स्वर्णकार को दिनदहाड़े लूटा

Sat, 04 Jul 2015 01:27 AM IST
हरदुआगंज।
हरदुआगंज। Updated Sat, 04 Jul 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन

स्वर्णकार को दिनदहाड़े लूटा

अमर उजाला ब्यूरो

हरदुआगंज। थाना क्षेत्र में माछुआ पुल के पास हथियारों से लेस बदमाशों ने एक स्वर्णकार के साथ मारपीट कर लूटपाट कर दी है। बाइक सवार बदमाश डेढ़ किलो चांदी और तीन तोले सोने के जेवरात लूट ले गए। 

हरदुआगंज के मोहल्ला गुड़ियाई निवासी आशोक कुमार पुत्र बाबूलाल की गांव बुढ़ासी में करीब तीस साल पुरानी ज्वैलर्स की दुकान है। अशोक रोजाना की भांति अपनी दुकान पर जा रहे थे। वह जैसे ही माछुआ पुुल नर्सरी के पास पहुंचे तभी पीछे से आए तीन मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक ने आगे से मोटर साइकिल लगाकर अशोक की बाइक गिरा दी और दो युवकों ने तमंचे की बट मारकर अशोक से गहनों से भरा थैला छीन लिया। सभी लोग जलाली की ओर भाग गए। पीड़ित ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। घटना की जानकारी पर एसओ नित्यानंद सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर पीड़ित से जानकारी ली। पीड़ित अशोक  ने बताया कि थैले में तीस ग्राम सोने के कुंडल, अंगूठी, कान की बाली और डेढ़ किलो चांदी के पायजेब व अन्य सामान था, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed