{"_id":"5ec96c1b8ebc3e08ed246f0b","slug":"bike-rider-dies-after-crushing-private-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस से कुचलकर बाइक सवार दोस्ताें की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्राइवेट बस से कुचलकर बाइक सवार दोस्ताें की मौत
Sun, 24 May 2020 12:05 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 24 May 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे जलाली मोड़ के समीप बाइक सवार दोस्तों को निजी बस ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही बस छोड़कर चालक भाग निकला। मृतकों के पास मिले मोबाइल के जरिए उनकी शिनाख्त हो सकी।
मथुरा रोड सासनी गेट की पुष्प विहार कालोनी निवासी 35 वर्षीय सुरेश यादव पुत्र वासुदेव यादव शनिवार देर शाम करीब आठ बजे आपने पैतृक गांव सुनपहर बरला से बाइक से अलीगढ़ लौट रहे थे। साथ में दोस्त 45 वर्षीय पप्पू बघेल निवासी सिंगारपुर मडराक मौजूद थे। जलाली मोड़ के समीप दोनों को प्राइवेट बस ने रौंद दिया।
मौके पर दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से अलीगढ़ भेजा। मृतकों की जेब से मिले आई कार्ड व मोबाइल के आधार पर दोनों की पहचान हो सकी है। पुलिस से सूचना मिलते ही परिवार वाले रोते बिलखते हुए अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।