{"_id":"5ca11928bdec2213ee5d4c2c","slug":"bike-rider-death-cause-of-bull-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ों की लड़ाई में गई बाइक सवार की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड़ों की लड़ाई में गई बाइक सवार की जान
Mon, 01 Apr 2019 01:25 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
OX
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवारा गोवंश लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। शनिवार को खेरेश्वर हाईवे पर सांड़ों की लड़ाई में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। लड़ते हुए दो सांड़ों ने बाइक समेत युवक को रौंदकर मार डाला।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब आठ बजे खेरेश्वर हाईवे पर गांव चिकावटी के सामने दो सांड़ आपस में लड़ने लगे। उनकी लड़ाई बेहद आक्रामक हो गई। वाहन चालक उनसे बचकर किसी तरह निकल रहे थे। इसी बीच गभाना की ओर से आ रहे बाइक सवार शिव कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नत्था नगला वहां आ गए।
वह कुछ समझ पाते इससे पहले लड़ रहे सांड़ों ने शिव कुमार को सींगों से टक्कर मारकर गिरा दिया और बाइक समेत रौंद डाला। मौके पर ही शिवकुमार की मौत हो गई। सांड़ों से बचते हुए लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में से ही किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी। पहुंची पुलिस शिव कुमार को अलीगढ़ ले गई जहां अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
n 23 फरवरी, 2019 को सांड़ ने अशोक को पटककर मार डाला
n 6 जून, 2018 को अतरौली में भगवान दास को सांड़ ने मार डाला
n 25 जुलाई , 2017 को इगलास के किशनलाल शर्मा को सांडों ने मारा
n 24 अक्टूबर, 2017 को शौच के िलए जाते समय इगलास के महीलाल को सांड ने मार दिया था।
n 23 अक्टूबर, 2016 को इगलास के विजयपाल को सांड ने मार डाला