फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhujpura put the knife on the neck in the robbery of millions

भुजपुरा में गर्दन पर चाकू रख लाखों की डकैती

Mon, 26 Dec 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 26 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
 Bhujpura put the knife on the neck in the robbery of millions
भुजपुरा में गर्दन पर चाकू रख लाखों की डकैती - फोटो : Rupesh
शहर कोतवाली की भुजपुरा चौकी क्षेत्र की ठाकुरवाली गली के एक मकान में शनिवार-रविवार की रात को डकैती की वारदात से सनसनी फैल गई। सुबह लोगों को पता चला तो वह बदमाशों के बुलंद होते हौसलों को लेकर दंग रह गए। दीवार फांदकर डकैतों ने घर में प्रवेश किया। इसके बाद गृह स्वामी, उसके धेवते की गर्दन पर चाकू रखकर उनसे व उनके किरायेदार से हजारों की नकदी एवं लाखों के जेवरात लूट ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली की भुजपुरा चौकी स्थित शिराज नगर की ठाकुरवाली गली में जान मोहम्मद पुत्र कल्लन खां अपने परिवार के साथ रहते हैं। कुछ समय से उनकी पत्नी नगीना की तबीयत खराब चल रही है। इसलिए देखभाल के लिए कुछ दिन पहले उनकी बेटी जरीना अपने दो साल के बेटे फरान के साथ अपने मायके आई थी। शनिवार-रविवार की रात को सभी अपने घर में सो रहे थे। तभी मकान की दीवार फांदकर तमंचा एवं चाकुओं से लैस आधा दर्जन बदमाश अंदर घुस गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने अंदर घुसते ही जान मोहम्मद एवं उनके धेवते फरान की गर्दन पर चाकू रख जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर उनके किराएदार वसीम एवं उनकी पत्नी भी जाग गई। जान मोहम्मद के अनुसार बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। गर्दन पर चाकू रखकर बदमाशों ने उनके तथा किराएदार के यहां रखे करीब 10 हजार रुपये तथा डेढ़ लाख रुपये के जेवरात अपने कब्जे में कर लिए। इसके बाद बदमाश भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कई लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी, लेकिन रविवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब हड़कंप मचा, तब लिखी रिपोर्ट
अलीगढ़। डकैती जैसी वारदात को भी पुलिस पूरे दिन छिपाती रही। वारदात इतनी बड़ी थी कि शाम तक हड़कंप मच गया। तब जाकर पुलिस ने मामले को चोरी में दर्ज किया। इसके अलावा पुलिस पूरे दिन पत्रकारों को भी गुमराह करती रही। मौके पर पहुंचे पत्रकारों को भुजपुरा चौकी प्रभारी प्रवेश राणा वारदात स्थल का पता तक बताने को तैयार नहीं थे। हालांकि बाद में सीओ के हस्तक्षेप के बाद पत्रकार मौके पर पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात की। 

डकैती को चोरी में किया दर्ज
अलीगढ़। शहर कोतवाली में डकैती की वारदात को पुलिस ने चोरी में दर्ज कर इतिश्री कर डाली। वारदात के बाद रविवार की सुबह ही पीड़ित पुलिस के पास मदद को पहुंच गया था। पुलिस ने उससे तहरीर भी ले ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने डकैती जैसे शब्दों को तहरीर से निकलवाने के बाद ही उसकी रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी जावेद खान ने बताया कि वादी ने 10 हजार की नकदी एवं कुछ जेवरातों के चोरी होने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर उसकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed