फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bajaj locks were being made unauthorizedly in the factory

अलीगढ़ः अनधिकृत रूप से कारखाने में बनाए जा रहे थे बजाज लॉक 

Sat, 26 Feb 2022 01:12 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मधुवन विहार स्थित हिमांशु लॉक कारखाने में बजाज लॉक के पेटेंट उत्पाद को बनाया जा रहा था। दिल्ली न्यायालय के आदेश पर कंपनी की लीगल टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापा मारा है और माल को सील कर दिया है। अब इस माल का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




बजाज ताला उद्योग के मालिक ने पेटेंट उत्पाद का अलीगढ़ के मधुवन विहार में अनाधिकृत उत्पादन की शिकायत न्यायालय में की थी। न्यायालय के आदेश पर कंपनी की लीगल टीम ने यहां आकर पुलिस से मदद मांगी और बन्नादेवी पुलिस टीम के साथ अधिकारियों ने मधुवन विहार स्थित हिमांशु लॉक कारखाने पर छापा मारा। यहां पर साइकिल के ताले बनते हैं।
विज्ञापन




बजाज ताला उद्योग के वकील राघव अरोड़ा ने बताया कि हमारी याचिका बजाज ताला उद्योग के पेटेंट ताले के अनाधिकृत उत्पादन को लेकर है। छापे में भारी मात्रा में अनाधिकृत पैक साइकिल ताले व उसे बनाने का अन्य सामान पाया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई की वीडियोग्राफी हुई और पाए गए ताले व अन्य सामान को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




राघव अरोड़ा ने चेतावनी दी कि अन्य अनाधिकृत ताला बनाने वालों के खिलाफ भी न्यायालय में शिकायत की जाएगी। सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार माल सील कर दिया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। यह कार्रवाई दिल्ली से आई टीम ने की थी। हमसे पुलिस मदद मांगी गई थी। हमारी टीम वहां मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed