फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Badmaash shot dead by his colleagues

बदमाश को साथियों ने गोली मारी, मौत

Wed, 06 Dec 2017 01:54 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 06 Dec 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Badmaash shot dead by his colleagues
डालचंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : file photo
थाना दादों के गांव नगला लभेड़ा निवासी 30 वर्षीय डालचंद्र पुत्र फुलवारी सिंह की उसके ही साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाले उसे सोमवार और फिर मंगलवार सुबह घर से बुलाकर साथ ले गए थे। 
विज्ञापन


हत्या के एक आरोपी ने अपने रिश्तेदार के बीमार होने की बात कहकर डालचंद्र को रिश्तेदार के यहां ले गया और वहीं पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उधर पुलिस के अनुसार मृतक के खिलाफ जानलेवा हमले, लूट, पुलिस मुठभेड़, थ्री यूपी गुंडा एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह अव्वल दर्जे का बदमाश था। पुलिस लूट के माल के बंटवारे को लेकर हत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


नगला लभेड़ा निवासी धर्म सिंह के अनुसार अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र सुगड़पाल सिंह अपने साथ हरी सिंह पुत्र रोहन सिंह निवासी नगला लभेड़ा, गौरव पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी नगला लाले, देवपाल पुत्र रोहन सिंह निवासी सिहानी के साथ सोमवार को उनके घर आया और भाई डालचंद्र को कार से सोरों जाने की बात कहकर साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार की सुबह सभी घर आए। यहां से पुष्पेंद्र ने सिहानी गांव में अपने रिश्तेदार के बीमार होने की बात कहकर डालचंद्र को साथ ले गया। गांव नगला ताले में सभी ने साथ चाय पी। इसके बाद डालचंद्र बाइक से सिहानी गांव पहुंचा। पीछे से कार से पुष्पेंद्र समेत अन्य आरोपी पहुंचे और डालचंद्र के पेट में गोली मार दी। मौके पर ही डालचंद्र की जान चली गई। 


लूट के माल के बटवारे को लेकर साथियों ने डालचंद्र की हत्या की होगी। मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
- अजय सिंह चाहर, एसओ दादों
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed