फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Baba Ramdev should be booked under the Epidemic Diseases Act

बाबा रामदेव पर महामारी रोग अधिनियम के तहत दर्ज हो मुकदमा

Sun, 23 May 2021 01:49 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 23 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev should be booked under the Epidemic Diseases Act
मथुरा में एक निजी कार्यक्रम में आए बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर एलोपैथी चिकित्सा पद्धति को लेकर वायरल हो रहे बाबा रामदेव का वीडियो देखकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चिकित्सक भड़क गए हैं। आईएमए के पदाधिकारियों ने बाबा के बयान की तीखे शब्दों में निंदा की है। इसके साथ ही उनके खिलाफ महामारी रोग अधिनियम 1987, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन



आईएमए शाखा के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, सचिव डॉ. भरत वार्ष्णेय एवं कोषाध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि रामकिशन यादव उर्फ रामदेव बाबा ने खुलेआम और असंसदीय भाषा में एलोपैथी की आलोचना और अपमान किया है। उनका बयान बेतुका एवं विज्ञान का अपमान करने वाला है।
विज्ञापन



आईएमए पदाधिकारियों ने कहा है कि कोरोना काल में अपना कर्तव्य निभाते हुए 1200 से अधिक डॉक्टरों ने जान गवाई है। बाबा का बयान उनके बलिदान को खारिज करने का प्रयास है। ऐसे बयानों से हेल्थ वर्करों का हौसला भी पस्त होता है, जो फ्रंट लाइन वर्कर के तौर पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed