{"_id":"5ed27fac95d36035f41a6fb5","slug":"audacity-in-lockdown-try-to-cut-atm-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दुस्साहस..अलीगढ़ में एटीएम काटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लॉकडाउन में दुस्साहस..अलीगढ़ में एटीएम काटने की कोशिश
Sat, 30 May 2020 09:16 PM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 30 May 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
बदमाशाें ने काटी एटीएम मशीन।
- फोटो : neeraj
लॉकडाउन में बदमाशों ने शुक्रवार रात रामघाट रोड पर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। यहां जनकपुरी के बाहर देवेंद्रा मार्केट में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को काट ले जाने की कोशिश की गई। बदमाश मशीन का ऊपरी हिस्सा काट चुके थे, जबकि कैश चेस्ट उखाड़ रहे थे। इसी बीच मुंबई मुख्यालय में बजे अलर्ट अलार्म ने सभी को अलर्ट कर दिया। खबर पर क्वार्सी पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख बदमाश अपनी बाइक छोड़ पैदल जनकपुरी में भागने लगे। इस पर एक सिपाही ने पीछे से एक बदमाश पकड़ लिया, मगर वह सिपाही को नाले में धकियाकर भाग गया। इस दौरान सिपाही के चोट भी लगी है। अब बाइक व सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।
वाकया रात 1:25 बजे के करीब का है। जनकपुरी के बाहर रोड पर ही होटल ऑर्चेड ब्लू के बगल में देवेंद्रा मार्केट पर एचडीएफसी का नया एटीएम स्थापित हुआ है। इस एटीएम केबिन में तीन बदमाश घुस गए और उन्होंने पावर सप्लाई की मुख्य वायरिंग को काटकर अंधेरा कर लिया। फिर मशीन काटने लगे। बदमाशों ने मशीन का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह काटकर अलग कर दिया और कैश चेस्ट खोलने में जुट गए। इसी बीच बैंक के मुंबई स्थित सर्वर मुख्यालय में अलर्ट अलार्म बज गया। मुख्यालय से तत्काल यह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर क्वार्सी थाने की लैपर्ड पर तैनात सिपाही अमित कुमार व भड़ाना मौके पर दौड़ते हुए पहुंचे। जैसे वह पहुंचे तो उन्हें देख अंदर मौजूद बदमाश बाहर आ गए और बाइक मौके पर ही छोड़कर गली में भागने लगे।
इस पर एक सिपाही बाइक खड़ा करते हुए भागा, जबकि अमित ने जैकेट पहने एक बदमाश को पकड़ लिया। मगर बदमाश ने फुर्ती से सिपाही को नाले में धकिया दिया और भाग गया। इस सूचना पर इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल, सीओ अनिल समानिया भी आ गए। आसपास घेराबंदी कर बदमाशों की खोज में घंटों पुलिस जुटी रही।
विज्ञापन
मगर सफलता नहीं मिली। नाले में गिरने से सिपाही अमित जख्मी हो गया। इसी दौरान एटीएम की देखरेख व संचालन करने वाली कंपनी के सुपरवाइजर सचिन उपाध्याय निवासी मडराक भी वहां आ गए। सचिन उपाध्याय की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार बदमाशों ने केबिन के अंदर लगे सीसीटीवी तो तोड़ दिए।
मगर बाहर का सीसीटीवी सुरक्षित है। सीसीटीवी फुटेज व सर्वर में कैद हुए सीसीटीवी फुटेज और बाइक के जरिये बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यालय से सीसीटीवी फुटेज मंगाए गए हैं।
क्वार्सी, गांधीपार्क और अतरौली में पहले भी हुईं हैं ऐसी कोशिश
शहर में यह पहला मौका नहीं, जब एटीएम काटने की कोशिश हुई हो। इससे पहले भी इस तरह की कोशिश की गई है। पहले क्वार्सी के मैरिस रोड पर पीएनबी का एटीएम, गांधीपार्क में नौरंगाबाद पर एक एटीएम और अतरौली में एक एटीएम काटने की कोशिश हुई थी। इसके अलावा रामघाट रोड पर रघुवीर बाल मंदिर के एटीएम केबिन में ब्लास्ट हुआ था। मगर जांच में आया था कि वह एसी में ब्लास्ट हुआ था। उस समय की एटीएम काटने की कोशिश की घटनाओं में शहर का ही गैंग पकड़ा गया था।
एटीएम की सुरक्षा बढ़ाई गई : एसएसपी
एसएसपी ने क्वार्सी में हुई इस घटना के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि हो सकता है कि कोई नया गैंग सक्रिय हो गया हो। इसलिए इस गैंग को पकड़ने के प्रयास के साथ-साथ जिले में सभी एटीएम व बैंकों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। रात में गश्ती लैपर्ड व पुलिस जीपें लगातार अपने-अपने क्षेत्रों के एटीएम पर नजर रखेंगी। अगर किसी तरह की कोई घटना अब सामने आई तो उनकी लापरवाही मानी जाएगी।