{"_id":"5ee5221b8ebc3e42d37131d0","slug":"attack-on-soldiers-in-tappal-rifle-thrown-into-the-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल में सिपाहियों पर हमला, रायफल नाली में फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टप्पल में सिपाहियों पर हमला, रायफल नाली में फेंकी
Sun, 14 Jun 2020 12:43 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट भट्ठा पर मालिक और मजदूरों के बीच हिसाब को लेकर हुए विवाद ने शनिवार देर रात इतना तूल पकड़ लिया कि खबर पर पहुंची लैपर्ड के सिपाहियों पर मजदूर हमलावर हो गए। सिपाहियों संग मरपीट कर उनकी रायफल छीन ली और नाली में फेंक दी। चर्चा है कि बचाव में दूसरे सिपाही को अपनी पिस्टल से दो हवाई फायर तक करने पड़े। हालांकि पुलिस इस बात को सिरे से नकार रही है। सूचना पर पहुंची फोर्स ने लाठियां फटकार कर हालात काबू में किए और सिपाहियों को बचाया। मामले में भट्ठा स्वामी सहित छह लोग हिरासत में लिए गए हैं। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
कस्बा टप्पल निवासी अनिल गुप्ता का बिरजा नगला स्थित पेट्रोल पंप के पास ईंट भट्ठा है। शाम को मुनीम द्वारा मजदूरों का हिसाब किया जा रहा था। मजदूर पूरा हिसाब कर वापस जाने की जिद कर रहे थे, जबकि भट्ठा स्वामी इनकार कर रहा था। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची लैपर्ड ने दोनों पक्षों को शांत कराकर चली आई।
मगर, देर रात विवाद फिर बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। ईंट पत्थर भी फेंके जाने लगे। मारपीट की सूचना पर फिर लैपर्ड के सिपाही नीरज व अमित मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीच बचाव की कोशिश की तो मजदूरों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
एक सिपाही की रायफल छीनकर नाली में फेंक दी। बचाव में दूसरे सिपाही को दो हवाई फायर भी करने पड़े। सूचना पर थाने से फोर्स पहुंचा और हमलावर मजदूरों को लाठी फाटकार कर शांत किया। मारपीट में दोनों सिपाहियों के चोट आई है। थाने के एएसएचओ विनोद कुमार के अनुसार भट्ठा स्वामी सहित छह लोग हिरासत में हैं।
-भट्ठे पर झगड़े की सूचना पर पहुंची लैपर्ड के कर्मियों से मारपीट हुई है। दोनों सिपाही जख्मी हुए हैं। रायफल छीने जाने या सिपाहियों द्वारा फायर किए जाने की बात गलत है। बाद में थाने से पहुंचे पुलिस बल ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में मुकदमा व कार्रवाई की जा रही है। - संजीव दीक्षित सीओ खैर