फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Assassination of Security Guard on building under former MLC

पूर्व एमएलसी के निर्माणाधीन भवन पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

Wed, 02 Jan 2019 01:06 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 02 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Assassination of Security Guard on building under former MLC
हत्या के बाद घटना स्थल पर खड़े लोग। - फोटो : Rupesh
थाना सासनी गेट इलाके में मथुरा रोड पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सुनील सिंह के निर्माणाधीन भवन पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना सीसी टीवी में भी कैद हो गई है, जिसके आधार पर एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थाना लोधा क्षेत्र के गांव जोफरी केशोपुर का रहने वाला धर्मेश कुमार(42) पुत्र सुरेश चंद्र तोमर उर्फ हरी सिंह मथुरा रोड पर गंगा धाम कालोनी के पास बन रहे भवन में सिक्योरिटी गार्ड था। इस परिसर में एक स्कूल भी संचालित होता है। यह पूरा परिसर एमएलसी और लोकदल के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का है। पुलिस के मुताबिक धर्मेश सोमवार की शाम करीब सात बजे खाना खाकर साइट पर पहुंच गया।
विज्ञापन


वह परिसर के अंदर बने स्कूल के कमरे में सो गया। बताया जाता है कि रात को तीन बदमाश लाठी डंडे से धर्मेश की पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने धर्मेश का सिर कुचल दिया। मंगलवार की सुबह मजदूर जब वहां पहुंचे तो धर्मेश का रक्त रंजित शव देखा। मौके पर पुलिस फोरेंसिक यूनिट के साथ पहुंची। घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो उसमें एक सोनू नाम के युवक को परिजनों ने पहचान लिया। इसी के आधार मृतक के पिता ने सोनू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। दो अज्ञातों को भी मुकदमे में शामिल किया है। पुलिस सोनू की तलाश कर रही है।


एक महीने पहले हुआ था विवाद
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सुनील सिंह के निर्माणाधीन भवन पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का प्रथम दृष्टया कारण विवाद सामने आया है। थाना प्रभारी सासनी गेट अरुणा राय ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि एक महीने पहले सोनू से धर्मेश का विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों के संबंध खराब हो गए थे। सोनू अविवाहित है जबकि धर्मेश विवाहित है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई और वजह तो नहीं है। घटना की जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंचने वालों ने एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, सीओ आलोक पांडेय, थाना प्रभारी अरुणा राय शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed