फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Arrest, accused arrested after taking a student at SV College

एसवी कालेज में छात्रा को खींचने पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Dec 2018 02:27 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 20 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
Arrest, accused arrested after taking a student at SV College
आरोपी के खिलाफ थाना गांधीपार्क में तहरीर देने पहुंचे हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के संजू बजाज - फोटो : Amar Ujala
महानगर के चर्चित एसवी कालेज में बुधवार को एक मुसलिम छात्र ने हिंदू छात्रा को दिनदहाड़े हाथ पकड़कर खींच लिया। उसके साथ बदतमीजी की। दहशत में आई छात्रा ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के छात्र छात्राओं ने उस आरोपी छात्र को पकड़कर पीट दिया। जबरदस्त हंगामे के बीच कुछ देर में गांधीपार्क थाने की पुलिस भी कालेज पहुंच गई। गुस्साए छात्रों ने आरोपी छात्र को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने गांधीपार्क थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि उसकी कक्षा में पढ़ने वाला दोदपुर का जमीर खां नाम का छात्र उसे कई महीनों से परेशान कर रहा है। रास्ते में आते जाते वक्त उससे छेड़खानी करता है। बीती 27, 28 सितंबर को भी उस छात्र ने बदतमीजी की थी। छात्रा ने कहा कि उसने कालेज प्रशासन को इस मामले की लिखित शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर समय से कार्रवाई होती तो बुधवार को शर्मसार करने वाली घटना नहीं होती।
विज्ञापन




छात्रा ने आगे लिखा है कि 18 दिसंबर मंगलवार को उक्त छात्र ने उसको रास्ते में रोक कर गाली देकर धमकाया था कि रास्ते से उठवा लूंगा..। उसी दिन फिर से छात्रा ने प्राचार्य और अनुशासन अधिकारी को पूरा घटनाक्रम बताया। बकौल छात्रा चीफ प्राक्टर ने आरोपी छात्र को पकड़ने की दौड़भाग भी की, लेकिन वो हाथ नहीं आया। इसके बाद बुधवार सुबह 11:20 बजे के करीब क्लास पूरी होने के बाद जीने से नीचे उतरते वक्त छात्र ने उसकोे हाथ पकड़ कर एकांत में खींचने का प्रयास किया। उससे दिनदहाड़े बदतमीजी की गई। जिससे वो बहुत डर गई। शोर मचाने पर आसपास के छात्र छात्राओं ने उसको पकड़ा। हंगामे के बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में गांधीपार्क इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार इंदौलिया ने बताया कि पीड़ित छात्रा की तहरीर मिली है जिसके आधार पर आरोपी छात्र जमीर खां निवासी दोदपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने, डराने धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, प्राचार्य डा. पंकज कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि कालेज में अनुशासन सीमित की बैठक गुरुवार को बुलाई गई है। छात्रा ने पूर्व में शिकायत की थी। प्रोक्टोरियल टीम ने इसका गंभीरता से संज्ञान भी लिया है। कालेज प्रबंधन ऐसी घटनाओं पर बेहद गंभीर है। आरोपी छात्र के खिलाफ रिस्टीकेशन (प्रतिबंधित करने की कार्रवाई) जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed