फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU student shot, injured

एएमयू छात्र को गोली मारी, घायल

Tue, 26 Feb 2019 01:17 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 26 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
AMU student shot, injured
गोली लगने से घायल एएमयू छात्र गुलजार। - फोटो : Dig Vishal
महानगर के सिविल लाइंस के एडीएम कंपाउंड रोड पर सोमवार देर रात फिर एक वारदात में एएमयू छात्र को गोली मार दी गई। यह घटना उस समय हुई जब एएमयू का बिहार निवासी छात्र अपने साथी संग पैदल-पैदल कोचिंग से कैंपस लौट रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक आए और इन दोनों को रोककर विवाद करने लगे। इस दौरान पहले एक तमंचे की बट युवक के सिर में मारी फिर गोली मारी जो उसकी कनपटी को छूती हुई निकल गई। घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। खबर पर एसएसपी, एसपी सिटी सहित पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


मूल रूप से पूर्णिया बिहार के आमौर थाना क्षेत्र के गांव दौरिया का 21 वर्षीय मो. गुलजार पुत्र नजीमुद्दीन एएमयू का बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और एसएस नार्थ के रूम नंबर कमरा नंबर 147 में रहता है। उसके साथी शाहिद आलम के अनुसार वह दोनों सरसैयद नगर के एक कोचिंग में अंग्रेजी का कोचिंग लेकर रात करीब 9:30 बजे हाथों में साइकिल लिए पैदल-पैदल बात करते हुए एएमयू बाब-ए-सैयद की ओर एडीएम कंपाउंड रोड से लौट रहे थे।
विज्ञापन


वह जैसे ही प्रिंट प्वाइंट वाली गली में होकर एडीएम कंपाउंड से आगे बढ़े, तभी पीछे से बाइक पर तीन युवक आए और हमें रोककर बेवजह गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो उनमें से एक ने पहले गुलजार के सिर में बट मारी और जब शोर मचाया तो गोली मारकर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



साथी के शोर व सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर गई। खबर पर एसएसपी आकाश कुलहरिए एसपी सिटी अभिषेक, सीओ अनिल कुमार, सिविल लाइंस, क्वार्सी, गांधीपार्क आदि थानों की पुलिस पहुंच गई। छात्रों की भीड़ भी जमा होने लगी। हालांकि छात्र की हाल स्थिर है, मगर अभी बातचीत न होने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ सिविल लाइंस के अनुसार छात्र से बातचीत के बाद घटना का कारण और आरोपियों के विषय में कुछ स्पष्ट हो सकेगा।



कहीं कोई साजिश तो नहीं उसी स्थान पर दूसरी घटना
अभी सैफ  की हत्या का न तो कारण स्पष्ट हुआ है और न आरोपी चिह्नित हुए हैं। उसी रोड पर ठीक तीसरे दिन फिर एक छात्र को निशाना बनाकर गोली मारी गई है। बस घटना स्थल में 100 से 200 मीटर की दूरी होना बताया गया है। यह कहीं कोई साजिश तो नहीं है। हालांकि अभी यह अनुमान ही है, मगर अनुमान सच भी होता है तो सवाल खड़ा हो रहा है कि साजिश कौन रच रहा है और क्यों रच रहा है। ठीक तीसरे दिन उसी इलाके में दूसरी वारदात हो जाने के बाद पुलिस ने इस पहलू पर भी काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed