{"_id":"d81472dcfee31b5a5773cecee4f1ef6d","slug":"amu-student-shot-in-critical-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू छात्र को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएमयू छात्र को गोली मारी, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू में बिगड़े माहौल के क्रम में शनिवार शाम एक और छात्र को गोली मार दी गई। अमरोहा निवासी बीएएलएलबी छात्र खालिद को शमशाद मार्केट पर उस समय घेरा गया, जब वह अपने साथी संग घूमने निकला था। इस दौरान उसे चाकू भी मारे गए। बाद में हमलावर दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग करते हुए भाग गए।
घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं उसके समर्थकों ने शमशाद मार्केट पर हंगामा करते हुए दुकानें बंद करा दीं। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। इधर, मेडिकल पहुंचे इंस्पेक्टर को भी घायल के समर्थकों का विरोध झेलना पड़ा और नोकझोंक हुई।
अमरोहा के रजापुर थाना क्षेत्र के गांव अलरामी खुर्द निवासी जुल्फिकार का 26 वर्षीय बेटा खालिद यहां अंबेडकर हॉल में रहकर बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह एक साथी संग जब शमशाद मार्केट पहुंचा तो वहां कुछ युवक पहले से मौजूद थे, जबकि कुछ स्कूटी पर सवार होकर आए। इन हमलावरों ने खालिद को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी और उसे पीटा भी गया।
विज्ञापन
साथ ही चाकू से भी हमला बोला। इस फायरिंग में गोली उसकी पीठ में लगी, जबकि माथे पर चाकू के निशान आए हैं। पैर में भी छर्रा लगा है। हमले के बाद आरोपी जमालपुर की ओर फायरिंग करते हुए भाग गए। आनन-फानन घायल को मेडिकल पहुंचाया गया। कुछ ही देर में यह खबर कैंपस में फैली तो खालिद के कुछ समर्थक शमशाद मार्केट पहुंच गए और वहां उन्होंने विरोध करते हुए दुकानें बंद करा दीं।
खबर है कि इस दौरान भी कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी। जिससे पूरा इलाका बंद हो गया। इसी बीच खबर पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जब मेडिकल पहुंचे तो उन्हें भी घेरकर खरीखोटी सुनाते हुए नोकझोंक की। बाद में वहां सीओ प्रथम, सीओ तृतीय, एसओ लोधा, एसओ सासनी गेट, पीएसी, क्यूआरटी आदि पहुंच गई। हमले के मूल में बताया गया है कि पिछले काफी समय से एक लड़की को लेकर विवाद चल रहा है।
पंद्रह दिन पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। उस समय भी कुछ युवकों को थाने पकड़कर लाया गया था। मगर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पकड़े गए लोगों को छोड़ने का गुस्सा ही इंस्पेक्टर पर उतारा गया। सीओ तृतीय राजीव सिंह के अनुसार पांच हमलावरों के नाम घायल द्वारा बताए गए हैं। जिनमें पांचों एएमयू के छात्र हैं। इनमें दो गैर जनपद के बताए हैं और ऊपरकोट इलाके का बताया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।