{"_id":"58ea94674f1c1b1a205b742b","slug":"amu-employee-shot-medical-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू कर्मी को गोली मारी, मेडिकल में भर्ती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएमयू कर्मी को गोली मारी, मेडिकल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 10 Apr 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित भमौला फाटक के पास बाइक सवार एएमयू कर्मी को रोक कर चार युवकों ने मारपीट कर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एएमयू कर्मी के दो गोली लगीं और वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल में भर्ती करा तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के जौहराबाग निवासी शानू उर्फ शरफराज एएमयू गेम्स कमेटी में कर्मचारी हैं। रविवार को वह नगला पटवारी से अपनी पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह भमौला फाटक के पास पहुंचे ही थे कि दो युवकों ने रोक लिया।
आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले तो उनसे गाली गलौज की और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसी बीच दो युवक और आए उन्होंने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली एएमयू कर्मी की बगल में तथा दूसरी बाजू में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल को लहूलुहान हालत में मेडिकल लेकर पहुंची। यहां पूछताछ में उसने किसी से रंजिश होने से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीड़ित की तहरीर पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
वह फिरदोस नगर के कुछ लोगों की संलिप्तता उजागर कर रहा है। जिन्हें तलाश किया जा रहा है। बाकी जांच व तहरीर पर कार्रवाई होगी।