फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AmeerNishan closed after firring on AMU Student

एएमयू छात्र पर फायरिंग के बाद अमीर निशा बंद

Mon, 29 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
AmeerNishan closed after firring on AMU Student

महानगर के सिविल लाइंस इलाके के अमीर निशा बाजार में रविवार देर शाम एएमयू छात्र और दुकानदार पक्ष में हुए विवाद में दुकानदार पक्ष द्वारा फायरिंग किए जाने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। खबर पर तमाम साथी छात्रों की भीड़ एकत्रित होकर आ गई और बाजार बंद करा दिया। 

विज्ञापन

कुछ देर को बाजार में भगदड़ का माहौल बन गया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर छात्रों को शांत किया और देर रात छात्र थाने में दुकानदार के बेटों के खिलाफ तहरीर देने के लिए जमा थे। इधर, एहतियातन सिविल लाइंस व अमीर निशा में कई थानों का फोर्स भी डटा था।

विज्ञापन

वाकये के अनुसार सिविल लाइंस की फ्रेंडस कॉलोनी निवासी एएमयू छात्र वसीम और उसका दोस्त छात्र सैफुल्ला देर शाम करीब आठ बजे अमीर निशा में जूते खरीदकर लौट रहे थे। सैफुल्ला दुबई जाने की तैयारी में खरीदारी करने गया था। जब दोनों वापस लौट रहे थे तो बाजार में बीच रास्ते में एक रिक्शा चालक एक भिखारी को पीट रहा था। इस पर इन दोनों छात्रों ने रिक्शा चालक का विरोध किया और गरीब को पीटने पर रोका। इतना ही नहीं उसे सबक सिखाने के इरादे से छात्रों ने रिक्शा के पहिये की हवा निकाल दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच बाजार की एक नामचीन दुकान के स्वामी का बेटा अपनी बुलैट बाइक पर वहां आकर रुका और उसने यह कहते हुए दबंगई दिखाई कि हमारी हवा निकालकर दिखाओ। इसी बात पर कहासुनी और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि बाइक चालक ने तमंचा निकालकर पहले कनपटी पर लगाया और फिर हवा में दो-तीन फायर कर दिए। बस इसके बाद छात्रों ने अपने साथियों को बुला लिया और वहां हंगामा करते हुए बाजार बंद करा दिया। कुछ देर को वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।


खबर पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के साथ-साथ सीओ तृतीय राजीव सिंह, एसओ बन्नादेवी, एसओ क्वार्सी, एसओ गांधीपार्क, पीएसी, क्यूआरटी आदि भी पहुंच गए। बाद में छात्रों को वहां से समझा-बुझाकर थाने ले जाया गया। जहां देर रात तक छात्र सैफुल्ला की ओर से नामजद तहरीर दी जा रही थी। छात्र नामजदों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है। सीओ तृतीय के अनुसार विवाद में नामजद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed