फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ambedkar statue damaged in Chamraula, uproar

चमरौला में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

Tue, 26 Oct 2021 02:20 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 26 Oct 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged in Chamraula, uproar
बाबा साहब की प्रतिमा को किया खंडित । - फोटो : Rupesh
महानगर से सटे रोरावर थाना क्षेत्र के गांव चमरौला में किसी असामाजिक तत्व ने रविवार रात आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। खबर पर बसपा नेताओं की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस के समझाने और प्रतिमा बदलवाने के आश्वासन पर विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन



गांव चमरौला में बुद्धमय भारत सेवा समिति का पार्क है, जिसमें आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। रात में किसी असामाजिक तत्व ने प्रतिमा की उंगली तोड़ दी। सोमवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो बखेड़ा हो गया। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


खबर पर इंस्पेक्टर रोरावर भी पहुंच गए। सूचना पर बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह, लवकुश शर्मा, छत्रपाल सिंह, अशोक कश्यप आदि बसपाई पहुंच गए। यहां पुलिस से वार्ता के बाद नई प्रतिमा लगवाना तय हुआ, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। वहीं पुलिस स्तर से आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तारी कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। शाम तक वहां नई प्रतिमा लगवा दी गई थी। इंस्पेक्टर के अनुसार 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के विषय में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed