फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ambedkar statue damaged in aligarh

अलीगढ़ के हेतमपुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

Sun, 21 Apr 2019 08:07 PM IST
राजेश सिंह क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 21 Apr 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged in aligarh
आंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को लेकर रोष व्याप्त करते लोग। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
 महानगर के क्वार्सी इलाके के हेतमपुर गांव में शनिवार रात को गांव में लगी आंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों नेे क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह प्रतिमा देखा आंबेडकर अनुयायी भड़क उठे। गांव में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि गांव में शनिवार रात को जाट समाज के एक परिवार की बेटी की बरात आई थी। बरात में आए कुछ लोगों ने इस शरारत को अंजाम दिया है। इस पुलिस ने शादी वाले घर से बेटी के पिता, चाचा और उसके मामा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शाम को नई प्रतिमा मंगवा ली। देर शाम तक प्रतिमा स्थापित कराने का काम चलता रहा। एहतियातन गांव में पीएसी को तैनात किया है। इस मामले में गांव के विनोद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 


इंस्पेक्टर क्वार्सी देवेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि गांव में जाटव और जाट समाज के दो परिवारों में बेटियों की बरात आई थी। जाटव समाज की बरात रात 10 बजे के करीब रवाना हो गई। तब तक प्रतिमा ठीक थी। इसके बाद गांव वालों का आरोप है कि जाट समाज की बरात में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह शौच को खेतों पर जा रहे लोगों ने प्रतिमा देखी। इस पर आंबेडकर अनुयायी भड़क गए। भीम सेना और भीम आर्मी के कार्यक र्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा काट दिया। दोनों समाज के लोग आमने-सामने आ गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने जाकर स्थिति संभाली। 
विज्ञापन




इसी बीच बसपा नेता अशोक सिंह, सीओ अनिल समोनिया व इंस्पेक्टर भी वहां पहुंच गए। लोगों को समझाकर शांत किया। इस मामले में गांव के ही रहने वाले आंबेडकर अनुयायी विनोद ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर जाट समाज के शादी वाले घर से बेटी के पिता, चाचा और उसके मामा को हिरासत में ले लिया। इधर, पुलिस नई प्रतिमा मंगवाकर देर शाम तक उसे स्थापित कराने का काम कराती रही। गांव में फिलहाल पीएसी तैनात  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed