फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The killer prisoner committed suicide by getting into the gutter of the jail, was to be produced

अलीगढ़: हत्यारोपी बंदी ने जेल के गटर में उतरकर जान दी, होने वाली थी पेशी

Tue, 21 Dec 2021 05:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 21 Dec 2021 05:38 PM IST
सार

जेल अधिकारी ने बताया कि हत्या के मामले में बंद एक बंदी मंगलवार सुबह 9.50 बजे गटर का ढक्कन खोलकर उसमें उतर गया। बाद में बंदियों की गिनती हुई, जिसमें वह नहीं मिला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने पर इस बारे में पता चला।

विज्ञापन
Aligarh: The killer prisoner committed suicide by getting into the gutter of the jail, was to be produced
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

अलीगढ़ जेल में मंगलवार सुबह एक हत्यारोपी ने जेल के गटर में उतरकर जान दे दी। बाद में गिनती किए जाने पर वह नहीं मिला, जब उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने शव गटर से निकालकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जेल अधिकारी ने बताया कि हत्या के मामले में बंद एक बंदी मंगलवार सुबह 9.50 बजे गटर का ढक्कन खोलकर उसमें उतर गया। बाद में बंदियों की गिनती हुई, जिसमें वह नहीं मिला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने पर इस बारे में पता चला। इसके बाद शव को गटर से निकालकर पोस्टमॉर्टन के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने बताया कि बन्दी मोनू पुत्र विष्णु हाथरस जंक्शन 302 के मामले में 13 नबम्बर को ही आया था। इसके दो साथी और थे लेकिन आज इसकी पेशी थी। इसके नाम की घोषणा की गई तो ये गायब मिला, जिसके बाद सीसीटीवी देखे गए। इस पर पता चला कि अपने ही बैरक में पीछे जब नंबरदारों के बदलने का टाइम होता है तो उस समय ये गटर का ढक्कन खोल के उसमें उतर गया है।

उन्होंने बताया कि इसने नंबरदारों के बदलने के टाइम 9.50 बजे सुसाइड किया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जब हम लोगों ने खोजना शुरू किया तो उसे खोजते-खोजते बहुत टाइम लग गया। अब परिवारीजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed