सिग्नल तोड़ने पर सीओ की गाड़ी का चालान काटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के हजरत गंज चौराहा पर शनिवार सुबह अलीगढ़ के सीओ को ट्रैफिक सिग्नल तोडकर निकला महंगा साबित हो गया। ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने सीओ की गाड़ी का चालान काट कर रसीद थमा दी। हालांकि सीओ गाड़ी रोकने पर टीएसआई पर भड़क गए थे लेकिन टीएसआई ने नियमों का हवाला देते हुए अपनी मजबूरी जता दी।
देहात के सीओ शनिवार को किसी काम से परिजनों के साथ लखनऊ गए थे। सुबह करीब 11 बजे हजरतगंज चौराहा पर हलवासिया की ओर से आ रहे ट्रैफिक को पुलिस ने रोका था। सीओ की सरकारी गाड़ी बिना रुके सिग्नल तोड़ता आगे निकलने लगी। बताते हैं कि सिग्नल तोड़ता देख टीएसआई अनिल यादव गाड़ी के सामाने आ गए, जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को साइड से रुकवा ली।
गाड़ी से उतरे सीओ परिचय देते हुए भड़क गए और टीएसआई को सबक सिखाने की धमकी भी दे डाली। दोनों के बीच हो रही कहासुनी को देख पब्लिक भी इकट्ठा हो गई। बात बिगड़ता देख सीओ ने लखनऊ में अपने परिचित अफसरों को फोन मिलाना शुरू कर दिए, कुछ ही देर में टीएसआई पर फोन आने लगे। टीएसआई ने अपनी असमर्थता दिखाते हुए चालान काटने की बात कहीं। चालान कटने के बाद ही सीओ वहां से जा सके। इस संबंध में सीओ से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन सीओ ने बातचीत नहीं की।