{"_id":"5bfb06a8bdec2241bf449692","slug":"after-the-ayodhya-charan-sabha-dm-ssp-became-tough-team-created","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या की धर्मसभा के बाद डीएम-एसएसपी हुए सख्त, बनाई गई टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अयोध्या की धर्मसभा के बाद डीएम-एसएसपी हुए सख्त, बनाई गई टीम
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में हुई धर्मसभा के बाद से शहर में तरह-तरह की चर्चाओं पर विराम लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की खबरों, वीडियो और तस्वीरों को रोकने के लिए आठ अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जो किसी भी तरह की शिकायत पर तुरंत एक्शन करेगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अजय साहनी ने कहा है कि टीम सोशल मीडिया (व्हाटस एप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर) पर या टेस्ट मैसेज के जरिए भ्रामक सूचनाएं व नफरत फैलाने वाले मैसेज वायरल करने वालों पर पुलिस नजर रखेगी। धर्म विशेष को लेकर लॉबिंग करने पर डीएम वार रूम और पुलिस की सोशल मीडिया सेल नजर रखे हुए हैै। यदि कहीं भी किसी के भी द्वारा भ्रामक सूचना, वीडियो शेयर किया जाता है तो तत्काल उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। दोनों अधिकारियों ने कहा है कि अगर जनता को कहीं ऐसी कोई सूचना मिलती है तो तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे। गलत सूचना व भ्रम फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अमन चैन का माहौल बना रहे।
विज्ञापन
भ्रामक खबरों की सूचना इन नंबरों पर दें-
1-डीएम अलीगढ़ 9454417513
2-एसएसपी अलीगढ़ 9454400247
3-एडीएम सिटी 9454417746
4-एडीएम प्रशासन 9454417745
5-एसपी सिटी 9454401011
6-एसपी ग्रामीण 9454401012
7-एसपी अपराध 9454402810
8-पीआरओ एसएसपी 9454458108