फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident in Madarak, bike rider dies

अलीगढ़ः मडराक में एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत

Fri, 14 May 2021 11:48 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 14 May 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
मडराक क्षेत्र में आगरा रोड स्थित कोठिया मोड़ पर शुक्रवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार कार मैकेनिक की मौत हो गई। वाकया उस समय हुआ, जब बाइक सवार आगरा से अपने घर सारसौल लौट रहा था। तभी एक ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार बाइक सवार को रौंदते हुए सड़क सहारे पलट गई। दुर्घटना में कार सवार दो युवक जख्मी हुए। इसी बीच वहां पहुंचे विधायक अनिल पाराशर ने पुलिस को खबर देकर बुलाया और एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल भेजा। जहां कार मैकेनिक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन




सात भाई बहनों में चौथे नंबर का 35 वर्षीय विशेष उर्फ टीटू पुत्र बांकेलाल साईं विहार सारसौल बन्नादेवी कार मैकेनिक था। वह किसी काम से आगरा गया था और शाम करीब 5 बजे बाइक से ही लौट रहा था। तभी कोठिया मोड़ पर अनियंत्रित कार पहले ट्रक से टकराई और फिर बाइक को रौंदती हुई पलट गई। दुर्घटना में कार सवार  विवेक निवासी दयालबाग, आगरा व देवा निवासी-गांधी पार्क घायल हो गए और विशेष की मौत हो गई। इसी बीच वहां से निकल रहे विधायक अनिल पाराशर रुक गए।
विज्ञापन



उन्होंने तत्काल राहत कार्य कराते हुए सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। साथ ही विशेष की जेब में मिले कागज पर अंकित नंबर से उसके परिवार को सूचना दी। इस दौरान ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। एसओ मडराक के अनुसार विशेष की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed