फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident in Lodha, Two killed

लोधा के पास हादसे में दो लोगों की मौत

Fri, 30 Oct 2015 01:27 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Fri, 30 Oct 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Accident in Lodha, Two killed

अलीगढ़। लोधा इलाके में बृहस्पतिवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इन दोनों को अंधेरे में कोई अज्ञात वाहन मारकर भाग गया। खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एक नर्सिंग होम भिजवाया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया। 

दिल्ली के नजफगढ़ टोडरमल कालोनी निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र प्रेमपाल अपने परिचित  अकराबाद भूपालगढ़ी निवासी 23 वर्षीय रवि पुत्र राजबहादुर के साथ तड़के बाइक द्वारा दिल्ली से अलीगढ़ आ रहा था। जैसे बाइक लोधा के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आनन-फानन उपचार हेतु निजी हॉस्पिटल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed