{"_id":"1c22363b848eea2e32c15f13ce25466d","slug":"accident-hindi-news-517","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैक्स गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, दो की मौत
अलीगढ़।
Updated Tue, 16 Feb 2016 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा गभाना के गांव चूहरपुर निवासी देवीराम शर्मा (55) सोमवार को दोपहर तीन बजे बाइक से कस्बे से वापस अपने गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ गभाना निवासी डॉ. अनिल शर्मा (35) भी जा रहे थे। बाइक सवार हाइवे पर गांव के निकट पहुंचे ही थे कि तभी सामने से तेज गति से आ रही मैक्स पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक चला रहे देवीराम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल डॉ. अनिल शर्मा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मैक्स गाड़ी के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन