फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Abduction of Factory Director from Talanagari

तालानगरी से फैक्ट्री संचालक का अपहरण

Tue, 21 Aug 2018 01:50 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 21 Aug 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
Abduction of Factory Director from Talanagari
तालानगरी से फैक्ट्री संचालक का अपहरण - फोटो : Rupesh
तालानगरी से सोमवार रात करीब 9 बजे दोना फैक्ट्री के बाहर से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर फैक्ट्री संचालक का अपहरण कर लिया। फैक्ट्री के चौकीदार ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पीआरवी व थाना पुलिस देर रात तक जांच में जुटी थी। परिजनों ने चार माह पहले हुए विवाद को लेकर बरौला जाफराबाद के एक युवक पर अपहरण का शक जताया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भीमगढी गांव निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र लक्ष्मी नारायण (26) की तालानगरी के सेेक्टर-एक के एस-51 में क्लासिक डिस्पोजल इंटरप्राइजेज के नाम से कागज के दोने बनाने की फैक्ट्री है। चौकीदार के शंकर लाल अपने परिवार समेत इसी फैक्ट्री में रहता है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सोमवार की रात करीब 9 बजे चौकीदार ने गांव आकर बताया कि दो बाइक पर मौजूद चार लोग नरेंद्र सिंह को तमंचे लगाकर अपहरण कर अपने साथ ले गए हैं। नरेंद्र के चाचा श्यौराज सिंह ने इस पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। साथ ही परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को बताया। अपह्त नरेंद्र के दोनों मोबाइल भी बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने चार माह पूर्व गांव में आई बारात में बरौला जाफराबाद के युवक से झगड़े का हवाला देते उस पर अपहरण करने का शक जताया है। पुलिस ने फैक्ट्री पहुंचकर जानकारी करने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए अपह्त फैक्ट्री संचालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम बरौला जाफराबाद भी गई है। बताते हैं कि वारदात के समय इस इलाके की अधिकांश फैक्ट्रियां बंद थीं। उधर इंस्पेक्टर डॉ. विनोद सिंह का कहना है कि मामला लेनदेन का है। अपहरण जैसी कोई घटना नहीं है। जल्द ही पुलिस घटना का पटाक्षेप कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed