{"_id":"584da4294f1c1b753a2c3c03","slug":"a-year-after-her-daughter-was-selling-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के बाद एक साल की बेटी को बेचने की थी साजिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के बाद एक साल की बेटी को बेचने की थी साजिश
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
मां के बाद एक साल की बेटी को बेचने की थी साजिश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से धोखे से उतारकर जाल में फंसाकर बेची गई दिल्ली की महिला के साथ हुए जुल्म से हैवानियत की भी सीमा पार हो गई। महिला को खरीदने वाले सत्यभान ने उसकी एक वर्षीय बेटी को बेचने की कोशिश की। साथ ही उसकी कोख में पल रहे चार माह के गर्भ को दवा खिलाकर गिरवा दिया। यह बात महिला ने रविवार को पुलिस के सामने कही। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दो लोगों को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनेक दावों के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी फरार आरोपी का सुराग तक नहीं लगा पाई है। सोमवार को बयान के लिए पीड़ित महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जिला सुल्तानपुर के गांव बाकनेर निवासी शमीम कई सालों से परिवार के साथ दिल्ली के विजय विहार में रह रहा है। नौ नवंबर को उसकी पत्नी लज्जा बानो दिल्ली से मायके इलाहाबाद के लिए बैठी थी। इसी ट्रेन में मिली दो महिलाओं ने दूसरी ट्रेन से जल्द इलाहाबाद भेजने की बात कहकर लज्जा को अलीगढ़ उतार लिया। उन्होंने धोखे से लज्जा को थाना दादों के गांव ककरावली निवासी राजेंद्र सिंह के सुपुर्द कर दिया। राजेंद्र ने लज्जा को 35 हजार रुपये में गांव हुसैनपुर निवासी रामदास वर्मा के जरिए तेलिया नगला निवासी सत्यभान को बेच दिया।
किसी तरह सात दिसंबर को पत्नी ने फोन के माध्यम से पूरा प्रकरण अपने पति शमीम को बताया। इस पर शमीम ने दादों पहुंचकर ग्रामीणों की मद्द से अपनी पत्नी को मुक्त कराया। रविवार को लज्जा बानो ने बताया कि सत्यभान ने खरीदने के बाद उसकी एक वर्षीय बेटी जायदा बानो को छीनकर बेचने का प्रयास भी किया। जब मैंने अपनी बेटी को उसके साथ नहीं जाने दिया तो उसने कोख में पल रहे चार माह के गर्भ को दवा खिलाकर गिरवा दिया।
विज्ञापन
लज्जा बानो का कहना है कि वह जब तक घर वापस नहीं जाएगी, तब तक आरोपियों को जेल नहीं हो जाती। वहीं प्रकरण में पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव ककराली निवासी राजेंद्र उर्फ गोविंद व नगला तेलिया निवासी सत्यभान समेत दो महिला व दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ संजय पांडेय ने बताया कि महिला को सोमवार को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की दबिश लगातार जारी है।