{"_id":"5c2685ccbdec2256d22f7d31","slug":"91546028492-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब से हमले का आरोप-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजाब से हमले का आरोप-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
इगलास क्षेत्र के गांव हस्तपुर की चर्चित रंजिश से जुड़े अनुसूचित जाति के विष्णु की पत्नी रूबी और पिता चंद्रपाल ने शुक्रवार सुबह-सुबह गांधीपार्क बस स्टैंड पर तेजाब से हमले का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। आरोप के मुताबिक ससुर-बहू पर यह हमला उस समय हुआ, जब दोनों गाजियाबाद जा रहे थे।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीन आरोपी मौके से फरार हो गए और तेजाब से झुलसे दोनों लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में गांव के ही दो नामजद व एक अज्ञात साथी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस की फौरी जांच में घटना को संदिग्ध करार दिया जा रहा है।
तहरीर के अनुसार हस्तपुर के चंद्रपाल (65) अपनी पुत्रवधू रूबी के साथ गांव से गाजियाबाद जाने को अलीगढ़ आए थे। वहां उन्हें बेटी के घर जाना था। यहां गांधी पार्क बस अड्डे के पास पैदल रेलवे स्टेशन जाते समय सुबह करीब 6:30 बजे गांव के अमित चौधरी ने अपने साथी दीन मोहम्मद और एक अज्ञात के साथ इन दोनों पर तेजाब से हमला कर दिया। इससे दोनों के गाल, गला और हाथ झुलस गए।
विज्ञापन
पीड़ितों के अनुसार राहगीरों ने दोनों को बचाने के लिए दौड़ लगाई। इतने में तीनों आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर बस स्टैंड चौकी की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोपहर बाद दोनों की हालत में सुधार हुआ।
इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार इस घटना में अमित व दीन मोहम्मद सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
2010 से चल रहा है प्लाट का विवाद
यहां चंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने 2010 में गांव के ही अनंग पाल सिंह से 50 गज जमीन 50 हजार रुपये में खरीदी थी। अनंग पाल सिंह नामजद अमित के बाबा हैं। अमित जमीन के सौदे से खफा है। उसने जमीन के सौदे को फर्जी करार दिया। इसे लेकर कई बार मारपीट हुई हैं। इस मामले में उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा भी दर्ज कराया था।
चंद्रपाल ने बताया कि अमित पिछले काफी समय से जमीन को वापस करने की मांग कर रहा है। शुक्रवार को उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हमला किया। तेजाब फेंकते समय मैंने उसे और उसके एक अन्य साथी दीन मोहम्मद को पहचान लिया है, जबकि उसकेे एक अन्य साथी को पहचाना नहीं जा सका।
चंद्रपाल ने बताया कि आठ माह पहले जमीन का मसला कमिश्नर के पास पहुंचा था। उनके पेशकार ने 1.20 लाख रुपये में फैसला कराते हुए अमित से कहा था कि वह इतनी रकम मुझे दे दें। मगर, इस बात पर भी वह राजी नहीं हुआ था।
जख्म दो दिन पुराना है, घटना संदिग्ध: नीरज जादौन
एएसपी/सीओ द्वितीय नीरज जादौन के अनुसार इस प्रकरण में अब तक हुई जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि चंद्रपाल व उसके बेटे विष्णु ने अब तक अमित पर 11 मुकदमे दर्ज कराए हैं। इसी रंजिश में आज यह हमला होने का आरोप लगाया है।
मगर डॉक्टरों के अनुसार मेडिकल परीक्षण में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि तेजाब का जख्म कम से कम दो दिन पुराना लग रहा है। दूसरी बात तेजाब ऐसे शरीर पर लगना माना गया है, जैसे खुद लगाया गया हो। इसलिए घटना फिलहाल संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-इगलास में अब तक दर्ज मुकदमों की फेहरिस्त-
1-वर्ष 2010 में विष्णु की तरफ से दर्ज कराया गया था लूट का मुकदमा
2-वर्ष 2012 में विष्णु की मां चंद्रवती ने दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा
3-वर्ष 2013 में विष्णु ने लिखवाया मारपीट, छेड़खानी आदि का मुकदमा
4-वर्ष 2013 में विष्णु की मां चंद्रवती ने दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा
5-वर्ष 2014 में विष्णु के पिता चंद्रपाल ने दर्ज कराया लूट का मुकदमा
6-वर्ष 2015 में फिर विष्णु की ओर से एक और मुकदमा लिखवाया गया
7-वर्ष 2015 में विष्णु की बहन हस्ती देवी ने लूट का मुकदमा लिखवाया
8-वर्ष 2015 में विष्णु की बहन ने फिर मारपीट आदि का मुकदमा लिखवाया
9-वर्ष 2016 में विष्णु की पत्नी रूबी की ओर से एक मुकदमा और लिखवाया
10-वर्ष 2016 में विष्णु की पत्नी रूबी की ओर से एक मुकदमा और लिखवाया
11-वर्ष 2017 में विष्णु के परिवार की महिला सीमा ने दर्ज कराया है मुकदमा
12-वर्ष 2017 में विष्णु की मां की ओर से भी एक मुकदमा दर्ज कराया गया है