फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गौंडा में गर्भवती को पीट-पीटकर किया बेहोश

गौंडा में गर्भवती को पीट-पीटकर किया बेहोश

Thu, 22 Nov 2018 02:31 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
गौंडा में गर्भवती को पीट-पीटकर किया बेहोश
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

गोंडा के गांव तारापुर में एक गर्भवती महिला की दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते पिटाई लगा थी। मारपीट से महिला के शरीर पर काफी चोट आई हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से परेशान परिजनों ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। यहां से एसपी यातायात ने गोंडा पुलिस को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

तारापुर निवासी निशा पत्नी संचय मंगलवार को सुबह अपने घर पर थी। तभी गांव के कुछ दबंग लोग उसके घर आ धमके। वह महिला को बाल पकड़कर घर के बाहर घसीट लाए। लात-घूंसों से उसके साथ मारपीट की। महिला पिटाई से बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसे बचाकर पहले अस्पताल फिर थाने ले गए। यहां छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। महिला के पति संचय ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे बाद भी आरोपियों को पकड़ने तक की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद उन्होंने बुधवार को महिला जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर एसएसपी कार्यालय में इस मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed