फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लाइन में करंट से झुलसे तीन विद्युतकर्मी, हालत गंभीर

लाइन में करंट से झुलसे तीन विद्युतकर्मी, हालत गंभीर

Tue, 30 Oct 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
लाइन में करंट से झुलसे तीन विद्युतकर्मी, हालत गंभीर
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सारसौल बिजली घर से जुड़े फल मंडी इलाके में विद्युत लाइन पर काम कर रहे तीन विद्युत कर्मचारी शट डाउन के बावजूद अचानक करंट आने से सोमवार दोपहर बुरी तरह झुलस गए। तीनों को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं विद्युत अधिकारियों में भी इस खबर पर हड़कंप मच गया और वह भी दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए। बाद में देर रात समाचार लिखे जाने तक अधिकारी उनके इलाज व तीमारदारी में जुटे थे।

वाकये के अनुसार सारसौल बिजलीघर पर तैनात नियमितकर्मी सत्यवीर सिंह निवासी भोजपुर अतरौली, कन्हैया निवासी महेशपुर क्वार्सी व संविदाकर्मी हरीश चंद निवासी लच्छिमपुर बन्नादेवी को शाम करीब 4 बजे फलमंडी के पास लाइन में फॉल्ट की सूचना पर भेजा गया। बिजलीघर से तीनों शट डाउन लेकर गए थे। तीनों पोल पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी अचानक लाइन में करंट आ गया और तीनों करंट से झुलस गए। इसके बाद तीनों बुरी तरह लाइन से नीचे आ गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल सूचना पुलिस व बिजलीघर पर दी। जहां से स्टाफ व पुलिस भी पहुंच गई। तीनों को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी था। इस विषय में एसई ट्रांसमीशन किशन सिंह ने बताया कि तीनों की हालत स्थिर है। उनका इलाज जारी है। खुद वह मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं और हर व्यवस्था को अपनी निगरानी में देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत तार टूटने से घर में करंट आया, महिला की मौत
मडराक के गांव मुकुंदपुर में सोमवार सुबह विद्युत लाइन का तार घर पर टूटकर गिरने से घर में उतरे करंट से चिपककर महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि 35 वर्षीय सीमा पत्नी महेश घर में मशीन से मट्ठा चला रही थी। तभी अचानक घर के बाहर से गुजर रही लाइन का तार टूटकर घर पर गिर गया। इससे घर में करंट प्रवाहित हो गया। इस दौरान कई उपकरण फुंकने के साथ-साथ महिला की मौत हो गई। खबर पर पुलिस ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस सूचना पर विधायक अनिल पाराशर ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी, जहां विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठी। महिला अपने पीछे दो बेटियां चांदनी व ज्योति को रोते बिलखते छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed