फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विजय गंगल हत्याकांड में अब हर अपना शक के रडार पर

विजय गंगल हत्याकांड में अब हर अपना शक के रडार पर

Mon, 30 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
विजय गंगल हत्याकांड में अब हर अपना शक के रडार पर
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कस्बा खैर के प्रमुख व्यापारी व पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ के बेहद करीबी विजय गंगल हत्याकांड की गुत्थी अभी अनसुलझी है। मगर हालात यह हैं कि पुलिस ने अब शक के घेरे में हर किसी को ले रखा है। हालात यह हैं कि चाहे व अपना हो या पराया। हर शख्स को लेकर अंदरखाने इनपुट जुटाया जा रहा है। कहें तो जितने व्यक्ति शक के रडार पर हैं, उनकी वह गलतियां खोजी जा रही हैं, जिनका मिलान करने पर हत्या की वजह तक पहुंचा जा सके। यह सब संभव हुआ है व्यापारियों व खुद पूर्व विधायक की चेतावनी के बाद।

दस दिन से ज्यादा का समय बीत गया। मगर अभी तक इस हत्याकांड में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि पहले ही दिन से पुलिस यह मान कर चल रही थी कि व्यापारी हत्याकांड के बाद कहीं प्रदर्शन धरना जैसा रुख अख्तियार न कर लें। मगर खुद प्रमोद गौड़ ने यह तसल्ली पुलिस को दी कि पुलिस अपना काम करे, उसके काम में बाधा नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद भी इतना समय बीत गया, मगर पुलिस किसी नतीजे पर न पहुंच सकी। मगर अब जब कस्बे के व्यापारियों व पूर्व विधायक ने जल्द खुलासा न होने पर किसी भी तरह के प्रदर्शन की चेतावनी दी तो पुलिस ने हर व्यक्ति को शक के दायरे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदरखाने खबर है कि चाहे वह विजय गंगल का खास हो या प्रमोद गौड़ का करीबी हो। या इनके परिवारों का पराया हो, सभी को शक की नजर से देखा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द किसी न किसी नतीजे पर पुलिस पहुंच जाएगी। एसएसपी इतना ही कहते हैं कि प्रयास जारी हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।


विजय गंगल के हत्यारों की गिरफ्तारी को एसएसपी को दिया ज्ञापन
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी को तीन सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि विजय गंगल की हत्या को 10 दिन बीतने के बाद भी उसके हत्यारों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। व्यापारी विजय गंगल की हत्या के बाद व्यापारियों में भय है। यदि जल्द ही विजय गंगल के हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो संगठन मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेगा। ज्ञापन देने वालों में मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक बगाई, महामंत्री शमन महेश्वरी समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed