{"_id":"5a8f1e194f1c1ba3378b57ed","slug":"91519328793-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को पीटने वालों की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा को पीटने वालों की तलाश जारी
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी के गांव कयामपुर में बुधवार की रात दरोगा सहित पुलिस पार्टी पर हुए हमले के मामले में पुलिस आरोपियों की सघनता के साथ तलाश कर रही है। गुरुवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। आरोपियों के बारे में कई पुख्ता जानकारी पुलिस को मिली हैं।
बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये पीआरवी-736 को सूचना मिली थी कि कयामपुर में जमीन के बंटवारे को लेकर कुछ लोग 60 वर्षीय वृद्घा सावित्री देवी से मारपीट कर रहे हैं। इस पर पीआरवी पर तैनात एचसीपी रामपाल सिंह और चालक यशपाल मौके पर पहुंच गए।
वहां वृद्घा का बेटा रहीशपाल व नाती जोगेंद्र मारपीट करते मिले थे। दारोगा ने उन्हें टोका तो जोगेंद्र ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दरोगा की वार्दी फाड़ दी और रिवाल्वर लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन
वायरलेस सेट से सूचना प्रसारित हुई तो थोड़ी ही देर में फोर्स आ गया, जिसके बाद हमलावर भाग गए। पुलिस ने रहीशपाल एवं जोगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था।