{"_id":"59e274814f1c1bec538b78c9","slug":"91508013185-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीईटी परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
15 अक्तूबर को महानगर के विभिन्न सेंटरों पर टीईटी की परीक्षा में आने वाली भीड़ को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी में परिवहन निगम जुट गया है। इसके लिए लोकल रूट की बसों को रद्द कर परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को घर पहुंचाया जाएगा। लोकल रूट पर चलने वाली बसों के चक्कर बढ़ाकर इसे भी बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
विदित हो कि 15 अक्तूबर को टीईटी की महानगर में कई स्थानों पर परीक्षा होनी है। इसकी प्रथम पाली 10 से 12.30 और द्वितीय पाली 2.30 से पांच बजे तक होगी।
परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब पांच से छह लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा खत्म होने के बाद अचानक बस अड्डों पर भीड़ का दबाव बढे़गा।
इससे निपटने के लिए एआरएम बुद्ध विहार योगेंद्र प्रताप सिंह और अलीगढ़ एमसी शर्मा ने लोकल रूट पर चलने वाली कुछ बसों को रद्द कर मथुरा, फिरोजाबाद समेत अन्य रूट पर लगाया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ एआरएम एमसी शर्मा ने बताया कि दोनों बस अड्डों से परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। चूंकि परीक्षा खत्म होने के बाद अचानक भीड़ बढ़ेगी तो ऐसे में उन्हें संभालना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए पहले से ही व्यवस्था कर ली गई है।