{"_id":"5c4a2486bdec22736d6a0ac4","slug":"81548362886-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सपा सरकार में कबीना मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे के पैरोकार अंशू गौड़ को बम से उड़ान की धमकी दी गई है। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी आकाश कुलहरि और क्वार्सी थाने के एसओ सुनील कुमार को तहरीर भेजी हैै। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
गौर हो इस हाई प्रोफाइल केस में गायत्री प्रजापति पर धारा 376 के तहत दुष्कर्म के मामले में अंशू पैरोकार हैं। उन्होंने अपनी लिखित तहरीर में एसएसपी को बताया है कि बीती 22 जनवरी की शाम साढ़े छह बजे एक अज्ञात नंबर से उनको फोन आया। जिसने मिलने का दबाव बना कर लोकेशन पूछी गई। फोन काटा तो व्हाट्सएप काल आई। 24 जनवरी की सुबह सवा ग्यारह बजे फिर से फोन आया। जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई। कहा गया कि खुद को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खस गायत्री प्रजापति मामले में पैरवी से दूर रखो। तू तीन बार चुका है..। सुन खबीस की औलाद.. पाकिस्तान से मैं लश्कर-ए-तोयबा से बोल रहा हूं। कब तक बचेगा..।
जितना भागना है भाग ले..। आरडीएक्स लगा कर तुझे और तेरे पूरे परिवार को उड़ा देंगे..। बकौल अंशू इस धमकी के बाबत उन्होंने लखनऊ पुलिस को भी सूचना दी है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के खिलाफ लखनऊ के गौतम पल्ली थाने में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में पैरवी करने के कारण उनको धमकियां मिल रही हैं। अंशू क्वार्सी थाना क्षेत्र के महावीर पार्क इलाके के रहने वाले हैं।